Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»एशियाड: रोहन बोपन्ना-दिविज शरण की जोड़ी ने जीता गोल्ड
    Breaking News

    एशियाड: रोहन बोपन्ना-दिविज शरण की जोड़ी ने जीता गोल्ड

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 24, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। 18वें एशियाई खेलों में रोहन बोपन्ना और दिविज शरण की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी ने फाइनल में कजाकिस्तान के एलेक्सांद्र बुबलिक डेनिस येवसेयेव को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से हराते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। खिताबी मुकाबला पूरी तरह एकतरफा रहा। कजाकिस्तानी जोड़ी भारतीय खिलाड़ियों को कभी टक्कर देते नहीं दिखी। बोपन्ना और शरण की जोड़ी ने पहला सेट 6-3 से जीता। यह मुकाबला 25 मिनट तक चला, जबकि दूसरा गेम 27 मिट में खत्म हुआ। जिसमें भारतीय जोड़ी ने 6-4 से जीत दर्ज करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया।
    इससे पहले बोपन्ना-शरण ने तीन सेटों तक चले रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में जापान के काइतो युसूगी और एस. शिमाबुकूरो की जोड़ी को 2-1 से हराया था। जापान की जोड़ी ने मैच की शानदार शुरुआत की और पहले सेट को 6-4 से अपने नाम किया। बोपन्ना-शरण ने दूसरे सेट में शानदार वापसी करते हुए 6-3 से जीत दर्ज की। तीसरे और निर्णायक सेट में भी दोनों जोड़ियों के बीच कड़ी टक्कर हुई और सेट टाई-ब्रेकर में चला गया, जहां भारतीय खिलाड़ियों ने 10-8 से बाजी मारी।

    अंकिता रैना ने जीता था ब्रॉन्ज मेडल : भारत की अंकिता रैना ने गुरुवार को महिला एकल टेनिस में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। 5वें दिन का पहला मेडल अंकिता ने ही भारत की झोली में डाला। हालांकि अंकिता का लक्ष्य फाइनल में पहुंचकर गोल्ड मेडल के लिए मुकाबला करने का था, लेकिन चीन की शुआई जैंग के खिलाफ उन्हें 4-6, 6-7 से हारकर ब्रॉन्ज से ही संतोष करना पड़ा।

    कब किस जोड़ी ने जीता एशियाड में गोल्ड
    – 1994 में गौरव नाटेकर और लिएंडर पेस
    – 2002 में लिएंडर पेस और महेश भूपति
    – 2006 में लिएंडर पेस और महेश भूपति
    – 2010 में सोमदेव देववर्मन और सनम सिंह

    2018 एशियाड में टेनिस से यह भारत का पहला पदक है। इसी के साथ एशियाई खेलों में भारत के पदकों की संख्या 16 (4 गोल्ड, 3 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज) हो गई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची: युवक की गोली मारकर हत्या
    Next Article केरल बाढ़ : बॉलीवुड बढ़-चढ़कर कर रहा बाढ़ पीड़ितों की मदद
    azad sipahi

      Related Posts

      आईपीएल खिताब जीतने पर कोहली ने कहा-ये जीत आत्मा को सुकून दे रही है

      June 4, 2025

      17 साल का सूखा खत्म, आरसीबी बनी आईपीएल चैंपियन, फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराया

      June 4, 2025

      एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप : अनिमेष कुजूर ने 200 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर जीता कांस्य

      May 31, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version