Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, November 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»एशियाड: महिला हॉकी में जापान से हारी टीम इंडिया, 20 साल बाद सिल्वर
    Breaking News

    एशियाड: महिला हॉकी में जापान से हारी टीम इंडिया, 20 साल बाद सिल्वर

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 31, 2018No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जकार्ता। भारत की महिला हॉकी टीम को यहां जारी एशियाई खेलों में रजत पदक से संतोष करना पड़ा है। इस खिताबी मुकाबले में भारत जापान से कड़े मुकाबले में 1-2 से हार गया। 1998 के बाद एशियाई खेलों की महिला हॉकी स्पर्धा में भारतीय टीम ने यहां रजत पदक अपने नाम किया। इस मैच में भारतीय टीम एकमात्र गोल ही कर पाई यह नेहा गोयल (25वें मिनट) ने किया, जबकि जापान की टीम ने 2 गोल दागे। जापान ने ये दोनों गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए। इस मैच में तीन ही पेनल्टी कॉर्नर मिले, भारत को एक पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिस पर वह गोल करने से चूक गया। कई मौकों पर भारतीय टीम इस मैच में प्रतिद्वंद्वी जापान पर हावी दिखी, लेकिन गोल के कई मौके मिलने के बावजूद वह गोल नहीं कर पाई।
    इससे पहले 1998 एशियाड में भारतीय टीम ने रजत पदक अपने नाम किया था। भारत के नाम एशियाड खेलों की महिला हॉकी स्पर्धा में सिर्फ एक गोल्ड मेडल है, जो उसने 1982 में अपने नाम किया था। शुक्रवार को टीम इंडिया के पास यहां मौका था कि वह गोल्ड अपने नाम कर ओलिंपिक 2020 के लिए भी क्वॉलिफाइ करे। लेकिन उसे मायूसी हाथ लगी और टीम को एक बार फिर रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। हालांकि ओलिंपिक में क्वॉलिफाइ करने के लिए भारतीय टीम के पास भविष्य में भी मौके होंगे।
    मैच के पहले ही क्वॉर्टर में दोनों टीमों ने आक्रामक हॉकी की शुरुआत की और दोनों टीमों ने गोल करने के मौके तलाशे। हालांकि पहले 10 मिनट तक कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई। मैच के 10वें मिनट में भारत को पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन गुरुजीत ने ड्रैग फ्लिक कर गोल की कोशिश की, जिसे जापानी गोलकीपर ने नाकाम कर दिया। अगले ही मिनट में जापान ने पेनल्टी कॉर्नर हासिल कर लिया और इस बार उसने भारत पर बढ़त बनाने का मौका नहीं गंवायाा। मैच के 11वें मिनट पर भारत पर 1 गोल की बढ़त ले ली। सविता ने अपनी बाजू खोलकर गेंद को रोकना चाहा, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाईं और इस तरह खेल के पहले क्वॉर्टर का अंत 0-1 के स्कोर पर खत्म हुआ।
    मैच के दूसरे क्वॉर्टर में दोनों टीमों ने एक बार फिर संभल कर शुरुआत की। जापानी टीम 1 गोल की बढ़त ले चुकी थी और वह और गोल दागकर भारत पर दबाव बढ़ाना चाह रही थी। लेकिन इस बार भारतीय डिफेंस ने मजबूती दिखाई और विरोधी टीम को कोई मौका नहीं दिया। इस बीच मैच के 25वें मिनट में भारतीय टीम ने मौका बनाया और यहां बराबरी का गोल दागकर राहत की सांस ली।

    एशियन गेम्स-2018 के मेडल विनर : यह फील्ड गोल था, जिस पर नवनीत ने रिवर्स हिट कर गेंद को गोल की ओर दिशा दी। यहां नेहा गोयल ने मुस्तैदी दिखाते हुए बॉल को गोल पोस्ट में भेजने में गलती नहीं की और इसी के साथ भारत मैच में बराबरी पर आ गया। हाफ टाइम तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थीं। मैच के तीसरे क्वॉर्टर में स्कोर में बराबरी करने के बाद भारतीय टीम ने जापान पर अपने हमले बढ़ा दिए। टीम जापान पर बढ़त बनाने का लगातार प्रयास करती दिख रही थी। लेकिन खेल के 44वें मिनट में भारत ने यहां जापान को पेनल्टी कॉर्नर दे दिया। जापान ने यहां कोई गलती नहीं करते हुए सफल शॉट खेला और बॉल को गोल पोस्ट में दाग कर भारत पर 1-2 से बढ़त ले ली।
    मैच के चौथे क्वॉर्टर टीम इंडिया ने फिर से बराबरी करने की कोशिश जरूर की, लेकिन इस जापानी रक्षापंक्ति ने उसे मौका नहीं दिया। अंतिम क्षणों में भारतीय टीम ने कुछ अच्छे मौके जरूर बनाए लेकिन वह लक्ष्य को भेद नहीं पाई। मैच अंतिम पलों में जा रहा था और दबाव आ चुकी भारतीय टीम यहां बराबरी का गोल नहीं दाग पाई।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनोटबंदी से देश की आर्थिक स्थिति हुई बेहतर : भाजपा
    Next Article पाकिस्तान ने सिद्ध के दावे का किया खंडन
    azad sipahi

      Related Posts

      हम हैं वर्ल्ड चैंपियन: भारतीय शेरनियों के आगे नतमस्तक हुआ विश्व

      November 3, 2025

      एशिया कप ट्रॉफी विवाद गहराया: BCCI ने ACC चीफ को भेजा ईमेल

      October 21, 2025

      महिला विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया को झटका, इंग्लैंड मुकाबले से बाहर हुई एलिसा हीली

      October 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्रीय मंत्री ललन सिंह पर मतदाताओं को धमकाने और घरों में कैद रखने का आरोप, दर्ज हुई प्राथमिकी
      • पश्चिम बंगाल में एसआईआर का पहला चरण शुरू, केवल 32.06 प्रतिशत मतदाता की ही 2002 की सूची से मैचिंग
      • धनबाद: दो बसों की भिड़ंत, 12 यात्री घायल
      • वासेपुर में पुलिस का छापा, दो हिरासत में
      • बिहार चुनाव 2025 : पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर 6 नवम्बर को मतदान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version