Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»अटल जी परमाणु परीक्षण से लेकर कश्मीर तक भारत को मजबूत बनाया : पीएम मोदी
    Breaking News

    अटल जी परमाणु परीक्षण से लेकर कश्मीर तक भारत को मजबूत बनाया : पीएम मोदी

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 20, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें देशवासियों के उसूलों के लिए काम करने वाला नेता बताया। पीएम ने अटल बिहारी के योगदान को याद करते हुए कहा कि अटल ने अपने काम से देश को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाया। विदेश नीति से लेकर देश को मजबूत बनाने के लिए अटल ने वह सबकुछ किया जो जरूरी था। परमाणु परीक्षण से लेकर कश्मीर तक अटल ने ऐसी नीति बनाई जहां से भारत की दुनिया में मजबूत पहचान बनी। कश्मीर पर अटल की दूर दृष्टि के कारण ही पूरी दुनिया का नजरिया बदला और पूरी दुनिया में आतंकवाद की चर्चा होने लगी।
    पूर्व पीएम अटल की याद में इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित प्रार्थना सभा में कहा कि अटल किशोर अवस्था से लेकर अंत तक जबतक शरीर ने साथ दिया वह देश के लिए ही जिए। सामान्य लोगों के लिए काम किया। उन्होंने कहा, ‘जब अटल ने राजनीति की शुरुआत की उस काल मे राजनीति की मुख्यधारा के निकट कोई अन्य विचारधारा दूर-दूर तक नजर नहीं आ रही थी। देश का लंबा कालखंड राजनीतिक जीवन में छुआछूत का कालखंड रहा। पल-पल अपमानित करने का प्रयास किए जाने के बावजूद और अलग विचार होने के बाद भी उन्होंने राष्ट्र के प्रति समर्पण होने कारण शून्य में सृष्टि का निर्माण कैसे होता यह अटल के काम से पता चलता है।’

    कश्मीर पर पाकिस्तान को घेरा, आंतक पर होने लगी चर्चा : पीएम मोदी ने कहा कि पहले अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत को जम्मू-कश्मीर पर जवाब देना पड़ता था। उन्होंने कहा, ‘यह अटल की दिव्य दृष्टि ही थी कि जब उनको यह दायित्व मिला तो उन्होंने इसे कुशलतापूर्वक पूरा किया। कश्मीर की जगह आतंकवाद पर चर्चा होने लगी। कौन आतंक के साथ और कौन आतंक के खिलाफ इसपर दुनिया बात करने लगी। आतंकवाद के मुद्दे पर पूरी दुनिया को साथ लाने के लिए वह सफलतापूर्वक आगे बढ़े।’

    पोखरण को याद कर अटल की हिम्मत तारीफ की : पीएम मोदी ने कहा, ‘अटल केवल नाम से अटल नहीं थे बल्कि व्यवहार में भी अटल भाव नजर आता है। 11 मई 1998 में पोखरण परीक्षण कर भारत ने सारी दुनिया को चौंका दिया। देश में इस परीक्षण की तैयारी दशकों से हो रखी थी, लेकिन हो नहीं पा रहा था। यह अटल थे जिसके अटल निर्णय ने ऐसा कर दिखाया। 11 मई को हमारे देश के वैज्ञानिकों की सिद्धि थी। अटल ने भी यह उपलब्धि वैज्ञानिकों को समर्पित किया था। सारे विश्व ने भारत पर प्रतिबंध लगा दिए थे। दुनिया के अधिकांश देश हमारे खिलाफ हो गए थे। उस समय के हालात में हमारा रुक जाना स्वभाविक था लेकिन यह अटल थे जिन्होंने 13 मई को दोबारा परमाणु परीक्षण कर विश्व को चुनौती दे डाली कि भारत अटल है और झुकने वाला नहीं है। यह भारत का सामर्थ था।’

    राज्य बंटवारे पर भी अटल को किया याद : उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ और झारखंड का विभाजन कर अटल ने यह साबित किया कैसे बिना किसी कटुता के और व्यवस्थाओं में अफरा-तफरी के बिना सबको साथ लेकर निर्णय कैसे किया जाता है। पीएम मोदी ने कहा, ‘आज देश नतीजे देख रहा है कि तीनों राज्य अपने बलबूते पर राज्य का विकास निभा रहे हैं। अटलकी दूरदर्शिता का परिणाम था कि तीनों राज्यों को हम पनपते देख रहे हैं।’

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवोट बैंक के लिए अटल जी के अस्थि कलश को घूमा रहे हैं PM मोदी : कांग्रेस प्रभारी गोहिल
    Next Article PM मोदी ने इमरान को लिखा पत्र कहा, पाक के साथ रचनात्मक वार्ता के लिए भारत तैयार
    azad sipahi

      Related Posts

      मणिपुर में आठ उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद

      May 16, 2025

      लोहरदगा मे निकाली गई तिरंगा यात्रा

      May 16, 2025

      आकाशीय बिजली की चपेट में आया जवान, अस्पताल में तोड़ा दम

      May 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मणिपुर में आठ उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद
      • अमेरिका में जन्मजात नागरिकता पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू, जून में फैसला संभव
      • मध्य पूर्व यात्रा ने ट्रंप को ‘बदलने’ पर मजबूर किया
      • काठमांडू में आज होगा तीन दिवसीय ‘सागरमाथा संवाद’ का आगाज
      • अमेरिकी प्रशासन को ट्रंप-पुतिन मुलाकात जल्द होने की उम्मीद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version