Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से की सीधी बात, बेहतर व्यवस्था के लिए कांवरियों ने दी बधाई
    Breaking News

    मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से की सीधी बात, बेहतर व्यवस्था के लिए कांवरियों ने दी बधाई

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 6, 2018No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची. मुख्यमंत्री रघुवर दास सोमवार को प्रोजेक्ट भवन स्थित अपने सभाकक्ष से दूसरी सोमवारी के अवसर पर देवघर स्थित मदरसा मैदान में चार लोक धाम का दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं से सीधी बात की। मुख्यमंत्री ने सुल्तानगंज, देवघर एवं बासुकीनाथ इत्यादि जगहों पर सुविधा से संबंधित जानकारी श्रद्धालुओं से ली। देवघर पहुंचे श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री को बताया कि पिछले 14 साल की अपेक्षा विधि व्यवस्था एवं सुविधा में इस वर्ष बहुत अधिक बदलाव हुआ है। राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन की मदद से बाबा नगरी पहुंचने वाले कांवरियों को बाबा बैद्यनाथ का दर्शन करना काफी आसान हुआ है।

    स्वच्छता की भी कोई कमी नहीं

    कांवरियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि बाबा नगरी में विधि व्यवस्था के साथ-साथ आराम करने के लिए टेंट सिटी का निर्माण, निर्बाध बिजली व्यवस्था, जगह जगह पर पेयजल की व्यवस्था, बालू मिट्टी से बने सड़क, आराम करने के लिए बेड, गद्दे, बेडशीट, तकिए कांवरियों को आकर्षित कर रही हैं। कांवरियों को अब किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हो रही है। कांवरियों ने सीधी बात के दौरान बताया कि स्वच्छता की भी कोई कमी नहीं है। साफ सफाई कर्मी बखूबी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं।

    चुस्त-दुरुस्त सुविधाएं एवं व्यवस्था के बीच जलार्पण करना अच्छा लगा

    सोनभद्र जिला से पहुंचे कांवरिया रंजीत कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री के समक्ष बताया कि इस वर्ष बाबा नगरी में जलार्पण करने का लम्हा बहुत ही यादगार रहा। चुस्त-दुरुस्त सुविधाएं एवं व्यवस्था के बीच जलार्पण करना अच्छा लगा। उन्होंने बताया कि और साल की अपेक्षा इस वर्ष साफ सफाई, शौचालय, बिजली, पानी एवं मोबाइल चार्जर का पॉइंट आदि व्यवस्था बाबा नगरी में बहुत ही कारगर ढंग से किया गया है। इससे कांवरियों एवं श्रद्धालुओं को बहुत सुविधा मिल रही है। किशन कुमार गुप्ता गाजीपुर से पहुंचे श्रद्धालु कांवरिए ने मुख्यमंत्री को व्यवस्था के लिए बधाई दी एवं कहा कि अगले वर्ष मैं अपने पूरे परिवार को लेकर बाबा नगरी आऊंगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं के स्वागत में बहुत ही उच्च स्तरीय कार्य किया है वह बधाई के पात्र हैं।

    नेपाल से काफी संख्या में कांवरिया पहुंचे

    नेपाल से पहुंची एक महिला श्रद्धालु कांवरिया ने मुख्यमंत्री से सीधी बातचीत के क्रम में कहा कि नेपाल से काफी संख्या में कांवरिया श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए झारखंड देवघर पधारे हैं। इस वर्ष की व्यवस्था पिछले कई वर्षों की अपेक्षा बहुत ही आकर्षक और सुविधाजनक हैं। उन्होंने झारखंड सरकार को व्यवस्था के संदर्भ में बधाई दी।

    देवघर यात्रा का अनुभव साझा किया

    कांवरिया श्रद्धालुओं में कैमूर भभुआ से पहुंचे धीरेंद्र सिन्हा, रांची जिला से देवघर पहुंचे अनिल कुमार, नालंदा बिहार से पहुंचे रोशन कुमार, रोहतास बिहार से पहुंचे प्रदीप कुमार आदि ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपने देवघर यात्रा का अनुभव साझा किया। साथ ही कुछ आवश्यक सुझाव भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी।
    मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सभी श्रद्धालुओं एवं कांवरियों का देवघर की पावन धरती पर स्वागत करते हुए कहा कि राज्य सरकार देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं एवं कांवरियों के संपूर्ण सुविधा के लिए तत्परता से कार्य कर रही है फिर भी अगर किसी भी तरह की कोई परेशानी कांवरियों को होती है तो वह @dasraghubar ट्विटर पर अपनी शिकायत कर सकते हैं. अविलंब आपकी शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी।

    राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ प्रयासरत

    मुख्यमंत्री ने कहा कि देवघर स्थित बाबा नगरी का मंदिर झारखंड का ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए गौरव की बात है। आने वाले वर्षों में देवघर को एक विश्वस्तरीय पर्यटक स्थल बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ प्रयासरत है। मुख्यमंत्री ने देवघर एवं दुमका जिला प्रशासन को बधाई हुए कहा कि जिला प्रशासन के पदाधिकारियों ने कांवरियों के स्वागत में पूरी तत्परता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं और ऐसे ही आगे भी काम करें। उन्होंने बोल बम के जयघोष के साथ बाबा बैद्यनाथ से प्रार्थना की कि देवघर पहुंचे सभी श्रद्धालुओं एवं कांवरियों का मनोकामना पूर्ण हो एवं हमारा राज्य और देश विकास की ओर अग्रसर हो। मुख्यमंत्री ने राज्य की सवा तीन करोड़ जनता को सावन की दूसरी सोमवारी की बधाई भी दी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइमरान खान चुने गये पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार, अपनी पसंद से चुनेंगे मंत्री
    Next Article पाकिस्तान के मिस्बाह उल हक बोला- कोहली को रोको, वरना टूट जायेंगे सारे रिकाॅर्ड
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version