अमृतसरः पाकिस्तान में नवनियुक्त प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथग्रहण समारोह से लौटे कैबिनेट मंत्री नवजोत सिद्धू पर पाक जेल में मारे गए सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर ने जमकर भड़ास निकाली है।उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर सिद्धू ने देश के ऊपर दोस्ती को तवज्जो दी है।
उन्होंने पाकिस्तान के सेना प्रमुख को सिद्धू द्वारा गले लगाए जाने को लेकर भी सवाल उठाते कहा कि आए दिन जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास लगातार संघर्ष विराम की उल्लंघना की जा रही हैं। वहीं दूसरी तरफ हमारे नेता दुश्मन देश के सैन्य प्रमुख को गले लगा रहे हैं।
वहीं उन्होंने कहा कि इमरान खान की प्रशंसा करने के अलावा सिद्धू ने कहा कि ‘हिंदुस्तान जीवे ते पाकिस्तान जीवे, हसदा वसदा सारा जहान जीवे । पाकिस्तान की धरती पर ऐसे उद्गार व्यक्त करने से पहले सिद्धू को यह विचार करना चाहिए कि क्या पाकिस्तान के नेता, कलाकार या खिलाड़ी भारतीय धरती पर भारत के लिए इस तरह की भावना जताते हैं। सिद्धू ने खुद को न केवल प्रशंसा करने तक सीमित रखा बल्कि शपथ ग्रहण समारोह में ‘‘पाकिस्तान के सेना प्रमुख को गर्मजोशी से गले लगाया’’ क्योंकि उनको विश्वास था कि जनरल कमर अहमद बाजवा शांति में विश्वास करते हैं।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



