Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»डस्टबिन घोटाला: 1900 रुपये में डस्टबिन खरीदा, फिटिंग पर कर दिया 6330 रुपये खर्च
    Breaking News

    डस्टबिन घोटाला: 1900 रुपये में डस्टबिन खरीदा, फिटिंग पर कर दिया 6330 रुपये खर्च

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 31, 2018Updated:August 31, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जमशेदपुर. जमशेदपुर में हुए डस्टबिन खरीदी घोटाले की जांच रिपोर्ट जिला प्रशासन ने झारखंड के लोकायुक्त को सौंप दी। इसके मुताबिक डस्टबिन जिस दाम पर खरीदे, उसमें फिटिंग-फिक्सिंग चार्ज भी शामिल हैं। भास्कर ने जब पड़ताल की तो पता चला जो डस्टबिन 8230 रु. में खरीदा है, उसकी बाजार कीमत 1900 रु. है। यानी एक डस्टबिन फिट या फिक्स करने में 6330 रु. खर्च हुआ। रिपोर्ट के बाद लोकायुक्त जांच कर रहा है। 23 जुलाई को सौंपी जांच रिपोर्ट में अफसरों और आपूर्तिकर्ता को बचाने की कोशिश की गई है।
    रिपोर्ट में बताया है कि डस्टबिन की कीमत के साथ फिटिंग और फिक्सिंग को भी शामिल किया है। एसीई इंटरप्राइजेज नामक कंपनी ने जेनेक्स कंपनी की सिंगल और डबल डस्टबिन की आपूर्ति की। इसके लिए 2.82 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया। भास्कर ने जब जेनेक्स कंपनी के डीलर से बात की तो उन्होंने 200 लीटर की सिंगल डस्टबिन का दाम 1900 रु., डबल का 5000 रु. बताया (भास्कर के पास सबूत है)।
    सबसे ज्यादा जेनेक्स कंपनी से डस्टबिन खरीदे, पूरे शहर में 3000 डस्टबिन पर 3.21 करोड़ रु. खर्च
    जेएनएसी ने 1900 रु. की डस्टबिन के 8230 रु., 5000 रु. की डबल डस्टबिन का 13300 रु. का भुगतान किया। जांच रिपोर्ट पर अगर भरोसा कर भी लिया जाए तो यह किसी को हजम नहीं हो रहा है कि सिंगल डस्टबिन को फिट करने में 6330 और डबल डस्टबिन को फिक्स करने में 8300 रुपए का खर्च हुआ। अगर ऐसा है तो यह डस्टबिन खरीदी नहीं डस्टबिन फिक्सिंग घोटाला कहलाएगा। हर डस्टबिन की फिटिंग पर ही उसकी कीमत से दो से तीन गुना ज्यादा खर्च हो गया। इसी तरह 100 लीटर के नीलकमल कंपनी के ट्विन डस्टबिन को तिरुपति सेल्स ने आपूर्ति किया था। इसका भुगतान अक्षेस ने 8500 रुपए किया जबकि दैनिक भास्कर ने अपनी पड़ताल में पाया कि इसकी बाजार में कीमत 4500 रुपए है। यानी फिटिंग पर 4 हजार रु. खर्च किया गया।

    परचेज कमेटी में ये अफसर थे शामिल : पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त, जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी, जिला लेखा पदाधिकारी, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, आदित्यपुर के कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंत, जिला ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के निदेशक शामिल थे।

    जेएनएसी ने कहा… पूर्व में जो सूचना दी थी वह गलत : रिपोर्ट में 150 लीटर क्षमता के डस्टबिन की आपूर्ति होने से ही इंकार किया गया। इससे पहले सूचना के अधिकार के तहत 350 डस्टबिन की खरीदी पर 32.38 लाख रु. खर्चे की जानकारी दी थी। एक की खरीदी पर 9250 रु. खर्च किए थे। रिपोर्ट में जेएनएसी ने बताया, उनके ऑफिस से गलती से यह सूचना दे दी थी। 150 लीटर की डस्टबिन की खरीदी की ही नहीं। इसकी आपूर्ति तिरुपति सेल्स नामक कंपनी ने किया था। रिपोर्ट के मुताबिक 150 लीटर डस्टबिन की आपूर्ति का आदेश जारी किया था। पर आपूर्ति नहीं की। रिपोर्ट में इसकी जानकारी नहीं दी।

    अब अफसरों के गोलमोल जवाब : पूर्वी सिंहभूम के एडीसी जांच अधिकारी सौरभ कुमार सिन्हा ने बताया कि जांच रिपोर्ट उपायुक्त को सौंप दी गई थी। उपायुक्त के मार्फत लोकायुक्त को भेजी गई थी। जांच रिपोर्ट में क्या है या फिर इसमें क्या जानकारी मिली इसके बारे में मुझे ज्यादा कुछ याद नहीं है। देखने के बाद ही बता पाएंगे। जेएनएसी एसओ संजय कुमार ने बताया कि 150 लीटर की डस्टबिन की खरीदी की जानकारी सूचना अधिकार में दी गई थी। कार्यादेश के आधार पर जानकारी दी थी। खरीदी नहीं थी, गलत जानकारी दी थी। बाद में इसमें सुधार किया था। जिसकी जानकारी डीसी को दी गई थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी हेल्पलाइन 108 पर लोग करते हैं गंदी बात
    Next Article रांची: ट्रैफिक पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान
    azad sipahi

      Related Posts

      आस्था ट्रेड सेंटर और चुनाव गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान

      May 17, 2025

      कार पेड़ से टकराई, पति-पत्नी और बच्चे की मौत

      May 17, 2025

      बाबूलाल मरांडी ने मोरहाबादी से अतिक्रमण हटाने ने पर जताई आपत्ति, कहा- डीसी मुआवजा दें

      May 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आस्था ट्रेड सेंटर और चुनाव गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान
      • कार पेड़ से टकराई, पति-पत्नी और बच्चे की मौत
      • बाबूलाल मरांडी ने मोरहाबादी से अतिक्रमण हटाने ने पर जताई आपत्ति, कहा- डीसी मुआवजा दें
      • भाजपा के नेता सेना का अपमान कर रहे : सुप्रियो
      • गुरुजी के विचारों से भटक गया झामुमो : सुदेश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version