Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने कहा- हिंदपीढ़ी में प्राइमरी हेल्थ सेंटर खुलेगा
    Breaking News

    स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने कहा- हिंदपीढ़ी में प्राइमरी हेल्थ सेंटर खुलेगा

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 9, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची. हिंदपीढ़ी में चिकनगुनिया और डेंगू के फैलने के बाद गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने इस क्षेत्र का मुआयना किया। बीमारी की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने हिंदपीढ़ी में प्राइमरी हेल्थ सेंटर खोलने की घोषणा की। स्वास्थ्य मंत्री ने लहू बोलेगा सामाजिक संस्था के कार्यों की भी सराहना की। लहू बोलेगा के डॉक्टर असलम परवेज के अनुरोध पर स्वास्थ्य मंत्री हिंदपीढ़ी का जायजा लेने पहुंचे थे। स्वास्थ्य मंत्री को लोगों ने हिंदपीढ़ी सहित शहर के अन्य इलाकों में फैल रहे चिकनगुनिया और डेंगू के बारे में जानकारी दी।

    इलाज में तेजी लाने का निर्देश दिया

    उन्होंने पदाधिकारियों को इलाज में तेजी लाने का निर्देश दिया। उनके साथ स्वास्थ्य सचिव निधि खरे, एनआरएचएम के डायरेक्टर और सिविल सर्जन सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे। लहू बोलेगा टीम के संयोजक नदीम खान, पार्षद साजिदा खातून, मंजर इमाम, औरंगजेब खान, मंजर मुजीबी और समाजसेवी शमशेर आलम सहित अन्य लोगों ने स्वास्थ विभाग की ओर से लगाए जा रहे कैंप के बारे में जानकारी दी।

    मुख्यमंत्री भी इस मामले पर हैं गंभीर

    हिंदपीढ़ी में फैली बीमारी के बाद झारखंड सरकार पूरी तरह से सतर्क हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी हिंदपीढ़ी के झारखंड तंजीम स्वास्थ्य कैंप में पहुंचे और प्रभावित इलाकों का दौरा कर मरीजों से मिले। उन्होंने कहा कि इस मामले पर मुख्यमंत्री रघुवर दास लगातार नजर बनाए हुए हैं। वहीं, निधि खरे ने कहा कि युवा टोली बनाकर घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करें और स्वच्छता अभियान पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि अपने आसपास पानी नहीं जमने दें और मच्छर को नहीं पनपने दें।

    लगातार बढ़ रहे चिकनगुनिया और डेंगू के मरीज

    राजधानी में चिकनगुनिया और डेंगू मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को लिए गए 66 मरीजों के ब्लड सैंपल की जांच में 25 को चिकनगुनिया और 03 मरीजों में डेंगू और चिकनगुनिया दोनों पाए गए हैं। बुधवार को भी हिंदपीढ़ी और प्रभावित इलाकों में मेडिकल कैंप लगा। इसमें 396 मरीजों का इलाज हुआ। अब तक रिम्स में 521 मरीजों के ब्लड सैंपल की जांच में 180 मरीजों में चिकनगुनिया मिला है। वहीं, 31 में को डेंगू मिला है। 09 मरीजों में चिकनगुनिया अौर डेंगू दोनों पाए गए हैं। निजी जांच घरों में रोज 10 मरीजों की पहचान हो रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग में बिजी हैं बिग बी, ‘कौन बनेगा करोड़पति-10 के शुरू होने में होगी देरी
    Next Article इंडोनेशिया में भूकंप से 319 लोगों की मौत, गिरे कई मकान
    azad sipahi

      Related Posts

      सड़क हादसे में पांच की मौत, चार गंभीर

      May 9, 2026

      खादगड़ा जमीन विवाद: हाई कोर्ट ने याचिकाकर्ता को फटकारा, शपथ पत्र में गलत जानकारी देने पर अवमानना नोटिस जारी

      May 8, 2026

      झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा भाषा विवाद: वित्त मंत्री के नेतृत्व में उच्च स्तरीय समिति गठित

      May 8, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सड़क हादसे में पांच की मौत, चार गंभीर
      • सुवेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कोलकाता में विधायक दल के नेता चुने गए
      • खादगड़ा जमीन विवाद: हाई कोर्ट ने याचिकाकर्ता को फटकारा, शपथ पत्र में गलत जानकारी देने पर अवमानना नोटिस जारी
      • झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा भाषा विवाद: वित्त मंत्री के नेतृत्व में उच्च स्तरीय समिति गठित
      • भारत में एआई इंफ्रास्ट्रक्चर, सर्वर, ड्रोन निर्माण में निवेश की संभावनाएं तलाश रहा गूगल : वैष्णव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version