Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»सीएम नायडू के साले और ऐक्टर हरिकृष्णा की सड़क हादसे में मौत
    Top Story

    सीएम नायडू के साले और ऐक्टर हरिकृष्णा की सड़क हादसे में मौत

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskAugust 29, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हैदराबाद: तेलुगु सिनेमा के जाने-माने चेहरे और टीडीपी नेता नंदमुरी हरिकृष्णा की बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में मौत हो गई। वह 61 साल के थे। हरिकृष्णा आंध्र प्रदेश के सबसे प्रभावशाली परिवार एनटीआर परिवार से ताल्लुक रखते थे। वर्तमान सीएम एन चंद्रबाबू नायडू हरिकृष्णा के जीजा हैं। यह सड़क हादसा तेलंगाना के नालगोंडा में हुआ।

    हरिकृष्ण के साथ एक कार में दो लोग सवार थे। कार अन्नेपार्थी के पास एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी, तभी यह पलट गई। पलटने के बाद कार डिवाइडर से जा टकराई और इसके बाद दूसरी ओर से आ रहे एक अन्य वाहन के साथ टकरा गई। इस दुर्घटना में हरिकृष्णा गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें नार्केटपल्ली के पास कामिनेनी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, हादसे के वक्त हरिकृष्णा खुद अपनी कार चला रहे थे।

    टीडीपी के संस्थापक और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन.टी. रामाराव के बेटे हरिकृष्ण एक शादी में शामिल होने के लिए आंध्र प्रदेश के नेल्लौर जिले जा रहे थे। हरिकृष्ण टीडीपी पोलित ब्यूरो के सदस्य थे। हादसा इतना भीषण था कि कार कई बार पलटकर सड़क के किनारे पड़ी मिली और उसके टुकड़े काफी दूर तक बिखरे थे।

    बेटे की भी हुई थी सड़क हादसे में मौत
    हरिकृष्णा के पिता एनटीआर आंध्र प्रदेश की राजनीति और सिनेमा का सबसे प्रमुख चेहरा रहे। हरिकृष्णा के बेटे जूनियर एनटीआर और नंदमुरी कल्याणराम तेलुगु सिनेमा के प्रमुख चेहरों में से एक हैं। इत्तेफाक है कि हरिकृष्णा के एक बेटे नंदमुरी जानकीराम की 2014 में सड़क हादसे में ही मौत हुई थी। जूनियर एनटीआर भी 2009 में एक सड़क हादसे में बाल-बाल बचे थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleJ&K: मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकी किये ढेर
    Next Article बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज
    azad sipahi desk

      Related Posts

      ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़

      June 9, 2025

      ठग लाइफ की कमाई में गिरावट थमी नहीं, 4 दिनों में कुल कलेक्शन 36.90 करोड़ रुपये

      June 9, 2025

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version