Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»J&K: निशाने पर पुलिसवाले, 7 रिश्तेदारों को किया अगवा
    Top Story

    J&K: निशाने पर पुलिसवाले, 7 रिश्तेदारों को किया अगवा

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskAugust 31, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    श्रीनगर: घाटी में सुरक्षाबलों की कार्रवाई से बौखलाए आतंकी संगठनों ने अब पुलिसकर्मियों के परिवार को निशाना बनाना शुरू किया है। बीते दो दिनों के अंदर अज्ञात आतंकियों के समूह ने कश्मीर घाटी के अलग-अलग जिलों से 7 लोगों को अगवा किया है। हालांकि जम्मू-कश्मीर पुलिस के आईजीपी स्वयं प्रकाश पाणि ने इन घटनाओं की पुष्टि नहीं की है। उन्होंने कहा है कि पुलिस अभी तथ्यों की जांच कर रही है।

    अगवा किए गए सभी लोग अलग-अलग पुलिसकर्मियों के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मियों के पारिवारिक सदस्यों का अपहरण होने के बाद अब सेना बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाकर इनकी तलाश में जुटी हुई है।

    महबूबा मुफ्ती के गृहक्षेत्र में हुई अपहरण की घटना
    स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात आतंकियों ने दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के अरवानी बिजबेहड़ा में रहने वाले आरिफ अहमद शंकर नाम के एक युवक को अगवा किया है, जिनके भाई नजीर अहमद यहां जम्मू-कश्मीर पुलिस में एसएचओ हैं। आतंकियों ने अरवानी से जुबैर अहमद भट का भी अपहरण किया है। इनके पिता मोहम्मद मकबूल भट जम्मू-कश्मीर पुलिस में हैं।

    कुलगाम और गांदरबल जिले में भी अपहरण
    वहीं दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले से आतंकियों ने खारपोरा निवासी पुलिसकर्मी बशीर अहमद के बेटे फैजान और येरीपोरा निवासी पुलिसकर्मी अब्दुल सलेम के बेटे सुमेर अहमद, काटापोरा के डीएसपी एजाज अहमद के भाई गौहर अहमद के भी अगवा किए जाने की सूचना मिली है। इन सब के अलावा मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में भी एक पुलिसकर्मी के रिश्तेदार की अगवा कर पिटाई की गई है।

    पहले जवान और अब परिवार पर निशाना
    बता दें कि कश्मीर घाटी में इससे पहले तमाम पुलिसकर्मियों को अगवा कर उनकी हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद अब आतंकियों ने पुलिसवालों के परिवारिक सदस्यों को निशाना बनाना शुरू किया है। हाल ही में बुधवार को ही आतंकियों ने पुलवामा जिले के त्राल से पुलिसकर्मी रफीक अहमद के बेटे आसिफ अहमद को अगवा किया था। अगवा किया गया आसिफ बीएससी का छात्र है और वह यहां त्राल के पिंगलिश गांव में रहता था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजयपुर हिट एंड रन केस में 2 लोगों की मौत
    Next Article J&K: सुरक्षाबलों ने जारी की खूंखार आतंकियों की लिस्ट
    azad sipahi desk

      Related Posts

      डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी

      June 10, 2025

      मुख्यमंत्री योगी ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां, बोले- पिछले 11 साल देश के लिए स्वर्णिम काल

      June 10, 2025

      राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम को लेकर मेघालय पुलिस आज दोपहर पहुंचेगी गुवाहाटी

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version