तिरुवनंतपुरम। केरल में बाढ़ से समूचा राज्य प्रभावित है। तमाम केंद्रीय और राज्य संस्थाएं राहत और बचाव कार्य में लगातार लगी हुई हैं। इस बीच इंडियन नेवी ने एक विडियो जारी किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि नेवी का एक हेलिकॉप्टर एक गर्भवती महिला को बचा रहा है। बाद में महिला ने एक बेटे को जन्म दिया। अब जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित और स्वस्थ हैं।
जानकारी के मुताबिक, महिला की मदद के लिए डॉक्टर को भी नीचे उतारा गया था। विडियो में देखा जा सकता है कि महिला की मदद के लिए हेलिकॉप्टर से रस्सी लटकाई गई है, जिसे महिला की कमर से ऊपर बांध दिया जाता है और धीरे-धीरे उन्हें ऊपर खींच लिया जाता है। इस दौरान महिला के गर्भाशय से लगा वॉटर बैग भी लीक हो गया था। बाद में महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया।
बता दें कि बाढ़ प्रभावित केरल में सेना द्वारा ‘ऑपरेशन मदद’ चलाया जा रहा है। राहत और बचाव कार्य के लिए नेवी, एयरफोर्स, आर्मी, कोस्ट गार्ड और एनडीआरएफ की टीमें काम कर रही हैं। गौरतलब है कि राज्य में गुरुवार को जारी किया गया रेड अलर्ट कासरगोड को छोड़कर 13 जिलों में शुक्रवार को भी जारी रहेगा। एर्नाकुलम और इडुक्की में शनिवार के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया गया है। केरल में बाढ़ से अब तक 167 लोगों की जान जा चुकी है और 8000 करोड़ से भी अधिक का नुकसान राज्य को हो चुका है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

