Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, January 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»मसानजोर डैम की ओर कोई आंख उठाकर देखेगा, तो उसकी आंख निकाल लेंगे: लुइस
    Breaking News

    मसानजोर डैम की ओर कोई आंख उठाकर देखेगा, तो उसकी आंख निकाल लेंगे: लुइस

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 5, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: झारखंड की पर्यटन मंत्री लुइस मरांडी ने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार को मसानजोर डैम से दूर रहने की नसीहत दी है. उन्होंने रविवार को कहा : ‘दुमका के मयूराक्षी नदी पर बने मसानजोर डैम की ओर अगर कोई आंख उठाकर देखेगा, तो हम उसकी आंख निकाल लेंगे.
    मसानजोर डैम के मुद्दे पर पश्चिम बंगाल सरकार के सात पिछले सप्ताह शुरू हुए विवाद के बीच सुश्री मरांडी ने कहा कि मसानजोर डैम के पास बनी सड़क झारखंड की जमीन पर बनी है. यह मसानजोर डैम का हिस्सा नहीं है. उन्होंने कहा कि जब डैम बना था, तो झारखंड के 144 मौजा के लोग विस्थापित हुए थे. इसलिए बंगाल सरकार के कर्मचारियों को अपना बोर्ड और होर्डिंग लगाने का कोई अधिकार नहीं है.
    उन्होंने सवाल किया कि बंगाल के कर्मचारियों ने यहां किसकी अनुमति से अपने बोर्ड लगाये. इस डैम से दुमका जिले के एक-एक व्यक्ति का सेंटिमेंट जुड़ा हुआ है. यह बेहद संवेदनशील मुद्दा है. इसलिए पिछले दिनों जब प्रधानमंत्री से सीधी बात हुई, तो उन्होंने उनके समक्ष यह मुद्दा उठाया.
    उन्होंने मई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस संबंध में चिट्ठी भी लिखी. पत्र का जवाब आ चुका है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय से जो पत्र आया है, उसमें झारखंड सरकार के सिंचाई विभाग को निर्देश दिये गये हैं कि 144 मौजा को खोजें और उनकी स्थिति का पता लगायें. यह भी पता लगायें कि इन गांवों के लोगों को उनका वाजिब हक मिला या नहीं.
    संथाल परगना की मयूराक्षी नदी पर बने मसानजोर डैम के विवाद पर लुइस मरांडी ने कहा कि डैम झारखंड में है, लेकिन इससे पश्चिम बंगाल के लोग लाभान्वित हो रहे हैं. कहा कि बंगाल सरकार इसका रंग-रोगन करवा रही है. अपनी पसंद के रंग से. स्थानीय लोगों को इस पर आपत्ति है. लोगों का कहना है कि पश्चिम बंगाल सरकार को ऐसा नहीं करना चाहिए. यदि रंग-रोगन करवाना ही है, तो उसी रंग से रंगे जिस रंग में पहले से यह डैम रंगा है.
    ज्ञात हो कि पश्चिम बंगाल की पुलिस ने शनिवार की शाम मसानजोर पहुंचकर दुमका-सिउड़ी मार्ग पर यूथ हॉस्टल के पास लगवाये गये गेट पर भाजपाइयों द्वारा चिपकाये गये झारखंड सरकार के लोगो (प्रतीक चिह्न) को उखाड़कर फेंक दिया था. दुमका से सिउड़ी की ओर जा रहे एक कंटेनर को बंगाल पुलिस ने रुकवाया और उसके ऊपर चढ़कर झारखंड सरकार का लोगो उखाड़ दिया. एक स्थानीय युवक ने इसका विरोध किया, तो पश्चिम बंगाल पुलिस वहां से निकल गयी.
    दो दिन पहले भाजपा जिलाध्यक्ष निवास मंडल के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने झारखंड की सड़क पर गलत ढंग से बोर्ड लगाने का आरोप लगाते हुए पश्चिम बंगाल सरकार के लोगो पर झारखंड सरकार का लोगो चिपका दिया. वेलकम टू मसानजोर डैम के नीचे लिखे पश्चिम बंगाल सरकार के ऊपर झारखंड सरकार का स्टिकर चिपका दिया. इसके बाद बीरभूम जिले से बड़ी संख्या में पुलिस बल मसानजोर पहुंचा और मसानजोर थाना व यूथ हॉस्टल के पास बंगाल सरकार के सिंचाई विभाग की ओर से बनाये गये गेट पर बंगाल सरकार के लोगो पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा चिपकाये गये स्टिकर को उखाड़ दिया. हालांकि, स्थानीय एक व्यक्ति की आपत्ति के बाद बंगाल पुलिस के जवान झारखंड सरकार का लोगो नहीं उखाड़ पाये.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसरकार फूट डालो और राज करो की नीति पर चल रही: डॉ. करमा उरांव
    Next Article बीडीओ को घर के पास अपराधियों ने मारी गोली
    azad sipahi

      Related Posts

      निपाह वायरस को लेकर झारखंड हाई अलर्ट पर, स्वास्थ्य मंत्री ने सभी जिलों को किया सतर्क

      January 13, 2026

      हाथी की रहस्यमय मौत, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज

      January 13, 2026

      झारखंड नगर निकाय चुनाव का रास्ता साफ: फरवरी में होगा मतदान, राज्यपाल ने शेड्यूल को दी हरी झंडी

      January 12, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 2027 में हिमाचल में बनेगी भाजपा सरकार : अनुराग ठाकुर
      • निपाह वायरस को लेकर झारखंड हाई अलर्ट पर, स्वास्थ्य मंत्री ने सभी जिलों को किया सतर्क
      • हाथी की रहस्यमय मौत, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज
      • नेतृत्व परिवर्तन की आहट के बीच आज कर्नाटक दौरे पर राहुल गांधी
      • देहरादून के मियांवाला के पार्थ परमार का उत्तराखंड अंडर-14 टीम में चयन, आज रवाना होगी टीम
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version