Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, January 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»गिरिडीह»बीडीओ को घर के पास अपराधियों ने मारी गोली
    गिरिडीह

    बीडीओ को घर के पास अपराधियों ने मारी गोली

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 5, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गिरिडीह/गांडेय : अपराधियों ने शनिवार की रात लगभग 8.30 बजे गांडेय बीडीओ प्रभाकर मिर्धा को गोली मार दी. घटना में बीडीओ के अलावा उनके आवास पर पहुंचे गांडेय के दासडीह पंचायत के मरगोडीह निवासी आजाद मंडल भी घायल हाे गये. दोनों को पैर में गोली लगी है. सूचना पर गांडेय पुलिस के अलावा कई कर्मचारी पहुंचे और बीडीओ तथा आजाद को गिरिडीह के नवजीवन नर्सिंग होम में भर्ती कराया.
    प्रत्यक्षदर्शी राजस्व कर्मचारी प्रताप मंडल ने बताया कि रात में बीडीओ गांडेय स्थित आवास पर थे. इसी दौरान उनके आवास के सामने किसी ने बाइक लगा दी. आवास के सामने लगी बाइक को हटाने बीडीओ नीचे पहुंचे. उनके साथ आजाद मंडल और कुछ कर्मी भी थे. उन्होंने बाइक हटाने के लिए आवाज लगायी. इस बीच बीडीओ बाइक चेक करने लगे, तभी दो युवक पहुंचे और तैश में आकर बीडीओ से कहा : मेरी बाइक क्यों चेक कर रहे हैं. बीडीओ ने पूछा कि कौन लोग हो और यहां पर बाइक क्यों खड़ी की है. इस पर दोनों युवकों ने कहा कि वे गांजा पीने आये हैं. इस बीच आजाद मंडल ने एक युवक का पॉकेट चेक किया, तो पीछे खड़े दूसरे युवक ने अचानक रिवाल्वर निकाल कर फायरिंग शुरू कर दी. ताबड़तोड़ पांच-छह राउंड फायरिंग की. एक गोली बीडीओ के पैर में और एक गोली आजाद मंडल के पैर में लगी. बाद में अपराधी बाइक से महेशमुंडा की ओर भाग गये.

    डीसी समेत कई अधिकारी पहुंचे अस्पताल

    घटना की जानकारी मिलते ही डीसी मनोज कुमार, एसडीओ विजया जाधव, एसडीपीओ मनीष टोप्पो व डीएसपी मुख्यालय प्रमोद कुमार मिश्र नर्सिंग होम पहुंचे. इस दौरान डीसी ने घायल बीडीओ की हालत की जानकारी ली और चिकित्सक से भी बात की. पुलिस को भी छापेमारी कर अपराधियों को पकड़ने का निर्देश दिया.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमसानजोर डैम की ओर कोई आंख उठाकर देखेगा, तो उसकी आंख निकाल लेंगे: लुइस
    Next Article एनएच-23 बना रही कंपनी के ठेकेदार ने मंदिर का पिलर तोड़ा, रोड जाम
    azad sipahi

      Related Posts

      ED कार्यालय में मारपीट का मामला गरमाया, रांची पुलिस पहुंची इडी ऑफिस, CISF ने की घेराबंदी

      January 15, 2026

      दिनदहाड़े चाय दुकान पर गोलियां, पूर्व मुखिया समेत दो घायल

      January 15, 2026

      चाईबासा में ‘नकली CID ऑफिसर’ गिरफ्तार, बाइक पर पुलिस की प्लेट लगा करता था वसूली

      January 15, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शिक्षा केवल आजीविका नहीं, समाज और राष्ट्र सेवा का माध्यम: राष्ट्रपति
      • ED कार्यालय में मारपीट का मामला गरमाया, रांची पुलिस पहुंची इडी ऑफिस, CISF ने की घेराबंदी
      • दिनदहाड़े चाय दुकान पर गोलियां, पूर्व मुखिया समेत दो घायल
      • चाईबासा में ‘नकली CID ऑफिसर’ गिरफ्तार, बाइक पर पुलिस की प्लेट लगा करता था वसूली
      • हजारीबाग में भीषण धमाका: सफाई के दौरान फटा बम, महिला समेत 3 की मौत से हड़कंप
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version