Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»पीएनबी घोटाले का आरोपी नीरव मोदी ब्रिटेन में, सीबीआइ ने सौंपने का किया अनुरोध
    Breaking News

    पीएनबी घोटाले का आरोपी नीरव मोदी ब्रिटेन में, सीबीआइ ने सौंपने का किया अनुरोध

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 20, 2018Updated:August 20, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • 2 जुलाई को इंटरपोल ने नीरव के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया
    • मई में प्रवर्तन निदेशालय ने नीरव के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की

    लंदन. पीएनबी घोटाले का मुख्य आरोपी नीरव मोदी यूके में है। रविवार को वहां के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। सीबीआई ने सोमवार को कहा कि उसने नीरव के प्रत्यर्पण के लिए गृह मंत्रालय को अर्जी दी है। यह विदेश मंत्रालय के जरिए यूके की सरकार को भेजी जाएगी। सीबीआई ने यूके के अधिकारियों से नीरव मोदी को हिरासत में लेने की अपील भी की है।
    13,000 करोड़ रुपए से ज्यादा का घोटाला सामने आने से पहले नीरव इस साल जनवरी में विदेश भाग गया था। तभी से उसे भारत लाने की कोशिश की जा रही है। ब्रिटिश अखबार संडे टाइम्स ने जून में दावा किया था कि नीरव लंदन में अपने ज्वेलरी स्टोर के ऊपर फ्लैट में रह रहा है। इस बीच नीरव के स्विट्जरलैंड, बेल्जियम और अमेरिका में होने की खबरें भी आई थीं।
    ग्यारह अगस्त को मुंबई स्थित भगोड़ा आर्थिक अपराध मामलों की कोर्ट ने नीरव के खिलाफ अखबारों में सार्वजनिक समन जारी किया था। उसे 25 सितंबर की सुबह 11 बजे तक पेश होने को कहा है। ऐसा नहीं करने पर भगोड़ा अपराधी कानून के तहत संपत्ति जब्त की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। नीरव के मुंबई स्थित दो पतों पर भी नोटिस भेजे गए।

    कब और कैसे हुआ घोटाला : घोटाले की शुरुआत पीएनबी की मुंबई स्थित ब्रेडी हाउस ब्रांच से 2011 में हुई। फर्जी लेटर ऑफ अंडरटेकिंग्स (एलओयू) के जरिए घोटाला किया गया।साल 2011 से 2018 के बीच हजारों करोड़ की रकम विदेशी खातों में ट्रांसफर की गई। फ्रॉड का खुलासा फरवरी के पहले हफ्ते में हुआ। पंजाब नेशनल बैंक ने सेबी और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को 11,356 करोड़ रुपए के घोटाले की जानकारी दी। बाद में पीएनबी ने 1,300 करोड़ के नए फ्रॉड के बारे में सीबीआई को बताया।

    ब्रिटेन से 17 भगोड़ों के भारत प्रत्यर्पण की प्रक्रिया जारी: 20 जुलाई 2016 तक ब्रिटेन से 16 लोगों के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया चल रही थी। इनमें ललित मोदी, गुलशन कुमार हत्याकांड में आरोपी और संगीतकार नदीम सैफी, गुजरात में 1993 में हुए धमाकों का आरोपी टाइगर हनीफ भी शामिल हैं। विजय माल्या का मामला मिलाकर कुल 17 मामलों में प्रक्रिया चल रही है। नीरव मोदी के प्रत्यर्पण के लिए सीबीआई ने अर्जी दे दी है। इनके अलावा सरकार को 24 देशों से करीब 121 भगोड़ों को प्रत्यर्पण कर भारत लाने का इंतजार है। इनमें से 31 भगोड़े करीब 40 हजार करोड़ रुपए लेकर भागे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबीजिंग में इंटरनेट अदालत का गठन, मुख्य न्यायाधीश नियुक्त
    Next Article देवघर में स्थाई रूप से शिवलोक की स्थापना होगी : रघुवर दास
    azad sipahi

      Related Posts

      भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे ट्रम्प, कहा- मैंने जंग नहीं रुकवाई

      May 15, 2025

      पाकिस्तान के एटम बमों को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी अपनी निगरानी में ले : राजनाथ

      May 15, 2025

      पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार ने यूपीएससी के अध्यक्ष का पदभार संभाला

      May 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पाकिस्तान ने घबराकर हमें फोन किया… भारत ने ट्रंप के कश्मीर मध्यस्थता के बयान को किया खारिज
      • भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे ट्रम्प, कहा- मैंने जंग नहीं रुकवाई
      • पाकिस्तान के एटम बमों को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी अपनी निगरानी में ले : राजनाथ
      • पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार ने यूपीएससी के अध्यक्ष का पदभार संभाला
      • नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मिलने एम्स पहुंचे अमित शाह, ट्रॉमा सेंटर में घायलों से मुलाकात कर जाना हालचाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version