Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, August 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»कांटाटोली फ्लाइओवर के लिए सितंबर से शुरू हो जायेगा पिलर निर्माण का काम
    झारखंड

    कांटाटोली फ्लाइओवर के लिए सितंबर से शुरू हो जायेगा पिलर निर्माण का काम

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 20, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची : कांटाटोली फ्लाइओवर का निर्माण कर रही कंपनी मोदी प्रोजेक्ट कांटाटोली चौक-कोकर चौक रूट में सितंबर माह से पिलर का निर्माण कार्य शुरू कर देगी फिलहाल, कंपनी ने इस रूट में चौथे पिलर के लिए पाइलिंग का काम शुरू कर दिया है. अगस्त के अंत तक यहां पाइलिंग का काम चलेगा. उसके बाद पिलर का निर्माण शुरू किया जायेगा. उम्मीद है कि एक महीने के अंदर इस रूट के सभी पिलर का निर्माण पूरा कर लिया जायेगा. इसके बाद कांटाटोली चौक-बहूबाजार रूट में पिलर निर्माण का काम शुरू होगा.

     कांटाटोली चौक पर पाइलिंग का काम दुर्गापूजा के बाद : उम्मीद जतायी जा रही है कि कांटाटोली चौक के समीप पिलर निर्माण के लिए पाइलिंग का काम दुर्गा पूजा के बाद शुरू होगा. चौक पर पाइलिंग का काम शुरू करने से पहले विस्तृत ट्रैफिक प्लान तैयार किया जायेगा. क्योंकि, उस चौक पर जाम की संभावना और बढ़ जायेगी. कंपनी के अधिकारी ने बताया कि जहां-जहां फ्लाइओवर के पिलर के लिए पाइलिंग की जायेगी, वहां-वहां सर्विस रोड बनाया जायेगा. सर्विस रोड से ही छोटे वाहन और स्कूली बसों का परिचालन होगा.

    सर्विस रोड की हालत खस्ता रात में चल रहे हैं भारी वाहन : फिलहाल कांटाटोली चौक-कोकर चौक रूट में पिलर के लिए पाइलिंग का काम चल रहा है. इसके लिए मंगल टावर से कांटाटोली चौक से पहले तक सर्विस रोड बनाया गया है. लेकिन, सर्विस रोड की हालत बेहद खराब है. कदम-कदम पर गड्ढे होने के कारण यहां वाहन हिचकोले खाते हुए चलते हैं. हल्की सी बारिश होने पर पूरा सर्विस लेन में कीचड़ भर जाता है. इससे वाहन चालक भी कई बार दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं. वहीं, नो इंट्री लागू होने के बावजूद रोज रात में 10 बजे के बाद इस सर्विस रोड पर भारी वाहन धड़ल्ले से गुजर रहे हैं. इन वाहनों को यहां से पास कराने के लिए कुछ युवाओं ने टोली भी बना ली है. इनकी पहुंच ट्रैफिक पुलिस के अधिकािरयों तक है. जुडको के अभियंताओं की मानें, तो अगर इस पर गंभीर होकर रोक नहीं लगायी गयी, तो कभी भी कोई बड़ी घटना घट सकती है.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रसिद्ध मां भद्रकाली मंदिर मुहाने नदी में नहाने के दौरान पांच बच्चों डूबे, एक की मौत
    Next Article युगांडा में प्रदर्शन के दौरान 1 की मौत, 5 घायल
    azad sipahi

      Related Posts

      रांची में जटिल ब्रेन एन्यूरिज्म का सफल इलाज, सैमफोर्ड अस्पताल में हुआ नया कीर्तिमान

      August 1, 2025

      मानसून सत्र : कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष

      August 1, 2025

      विकसित राष्ट्र के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : राष्ट्रपति

      August 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • तेजी से बदलते सुरक्षा परिदृश्य में युद्ध के दौरान लापरवाही या चूक की गुंजाइश नहीं : राजनाथ
      • बिहार विधानसभा चुनाव-2025 को लेकर मतदाता गहन पुनरीक्षण के बाद नई ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी
      • अमेरिका की टैरिफ धमकियों को भारत ने किया नजरअंदाज, कहा- हमारा ध्यान ठोस एजेंडे पर
      • अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं के विकास के लिए सरकार प्रयासरत : रिजिजू
      • काशी में प्रधानमंत्री शनिवार को करेंगे सौगातों की बारिश, 52 योजनाओं का होगा लोकार्पण व शिलान्यास
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version