Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, July 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»रांची: पीएम को आज राज्य की विकास रिपोर्ट सौंपेंगे सीएम
    Breaking News

    रांची: पीएम को आज राज्य की विकास रिपोर्ट सौंपेंगे सीएम

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 28, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची. नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में मंगलवार को सीएम काउंसिल की बैठक होगी। इसमें हिस्सा लेने के लिए मुख्यमंत्री रघुवर दास सोमवार दिल्ली गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की उपस्थिति में सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक चलने वाली इस बैठक में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री हिस्सा लेंगे। वे केंद्र सरकार की योजनाओं के अपने-अपने राज्य में प्रगति व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी देंगे।
    हर तीन माह में होने वाली सीएम काउंसिल की बैठक में इस बार आयुष्मान भारत योजना की तैयारी पर भी चर्चा की जाएगी। केंद्र सरकार ने 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के मौके पर पूरे भारत में इस स्वास्थ्य बीमा योजना को लागू करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री रघुवर दास झारखंड से देशभर में योजना का शुभारंभ करने के लिए प्रधानमंत्री को आमंत्रित भी करेंगे।
    मुख्यमंत्री द्वारा झारखंड में उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, जनधन योजना, सुकुन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, अटल पेंशन योजना, सांसद आदर्श ग्राम योजना, फसल बीमा योजना, ग्राम सिंचाई योजना, गरीब कल्याण योजना, जनऔषधि योजना, डिजिटल भारत और स्टार्टअप इंडिया, स्टैंड अप इंडिया सहित अन्य योजनाओं से झारखंड के कितने लोगों को जोड़ा गया। कितने लाभुकों को इसका सीधा लाभ मिल रहा है। इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट सौंपा जाएगा। इस पर प्रधानमंत्री आ‌वश्यक निर्देश देंगे। बैठक में भाजपा संगठन की स्थिति की जानकारी पार्टी अध्यक्ष अमित शाह लेंगे। इसमें मिशन 2019 की तैयारी पर चर्चा की जाएगी।

    एक से सात सितंबर तक चीन की यात्रा : मुख्यमंत्री झारखंड के मंत्रियों और अफसरों की टीम के साथ एक से सात सितंबर तक चीन की यात्रा पर जाएंगे। वहां उद्यमियों, व्यवसासियों सहित अन्य के साथ बात करेंगे। आठ और नौ सितंबर को सीएम भाजपा के राष्ट्रीय महाधिवेशन में हिस्सा लेंगे। वे 10 सितंबर को रांची लौटेंगे।

    सीएम रघुवर दास ने दी बधाई : उधर सीएम ने तीरंदाजी के महिला कंपाउंड टीम स्पर्धा के फाइनल में पहुंचने पर झारखंड की बेटी मधुमिता को सीएम ने बधाई दी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबरियातू डबल मर्डर केस में 3 गिरफ्तार
    Next Article धनबाद से दुग्धा तक बिछेगी नयी डीसी रेल लाइन
    azad sipahi

      Related Posts

      डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम को दी गई श्रद्धांजलि

      July 27, 2025

      सरकार कर रही तुष्टीकरण, विशेष समुदाय के दबाव में हुई राजेश की गिरफ्तारी : विधायक

      July 27, 2025

      आईजी के निर्देश पर रामगढ़ थाना प्रभारी हुए लाइन क्लोज, ओडी पदाधिकारी सस्पेंड

      July 27, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मनसा देवी हादसे पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त किया
      • फुटबॉल क्लब आर्सेनल ने स्ट्राइकर विक्टर ग्योकरेस के साथ करार किया
      • मैनचेस्टर टेस्ट: गिल-राहुल बने टीम इंडिया के संकटमोचक, पारी की हार से बचाने की उम्मीद
      • गुजरात के कई शहरों में भारी बारिश, मुख्यमंत्री पहुंचे स्टेट इमरजेंसी कंट्रोल रूम
      • छत्तीसगढ़ के सुकमा से 05 लाख की इनामी महिला नक्सली गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version