Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रंजय हत्याकांडः जेल में बंद शूटर मामा की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
    झारखंड

    रंजय हत्याकांडः जेल में बंद शूटर मामा की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 6, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    धनबाद/आरा। झरिया के भाजपा विधायक संजीव सिंह के खासमखास रंजय सिंह हत्याकांड के आरोपित कुख्यात नंद कुमार सिंह उर्फ मामा की तबीयत आरा जेल में बिगड़ गई है। रविवार शाम पांच बजे उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जेल में बंद मामा के शरीर एवं सीने में दर्द की शिकायत है। अस्पताल में लाये जाने के बाद उसने आरा मुफस्सिल थाने एवं धनबाद की सरायढेला पुलिस पर कस्टडी में जमकर मारपीट का आरोप लगाया है। उसके प्राइवेट पार्ट में भी गंभीर जख्मों के निशान मिले हैं। धनबाद कोर्ट से भी मामा के विरुद्ध प्रोडक्शन वारंट निर्गत हो गया है। आठ अगस्त तक मामा को धनबाद कोर्ट में पेश करने का आदेश है। पुलिस आज-कल में उसे लाने के लिए आरा जाने वाली है। आरा जेल के अधीक्षक निरंजन पंडित ने बताया कि जेल भेजे गए विचाराधीन बंदी नंद कुमार ¨सह उर्फ मामा को वार्ड संख्या-15 में रखा गया था। अचानक शाम को वह तेज दर्द से कराहने लगा। इलाज के लिए कड़ी सुरक्षा में सदर अस्पताल, आरा भेजा गया। डॉक्टर ने भर्ती कर लिया है। एक रोज पहले भी दर्द की शिकायत पर दवा उपलब्ध कराई गई थी।
    दो अगस्त को पकड़ा गया था:
    भोजपुर जिले के चौरी थाना क्षेत्र के बेरथ गांव में दो अगस्त को एसटीएफ एवं डीआइयू ने छापेमारी कर पुलिस बल पर हमले एवं झरिया विधायक संजीव सिंह के करीबी रंजय की हत्या में वांटेड नंद कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह उर्फ मामा को गिरफ्तार किया था। इसके बाद धनबाद के सरायढेला पुलिस ने यहां आकर उससे पूछताछ की थी। इसके बाद तीन अगस्त को उसे पुलिस बल पर हमले के मामले में आरा कोर्ट में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया। प्राइवेट पार्ट में गंभीर जख्म: मामा ने आरोप लगाया है कि गिरफ्तारी के बाद उसे मुफस्सिल थाना में रखा गया था। धनबाद के सरायढेला थाना की पुलिस भी यहां आई थी। इस दौरान उसके साथ लगातार दो दिनों तक मारपीट की गई। उसके प्राइवेट पार्ट में गंभीर जख्मों का निशान भी दिखा। सनद हो कि 29 जनवरी 2017 को धनबाद के चाणक्यनगर इलाके में झरिया के भाजपा विधायक संजीव सिंह के करीबी रंजय को गोलियों से छलनी कर दिया गया था। इस मामले में मामा ने अपनी संलिप्तता कबूल ली है। आरा पुलिस के समक्ष कबलूनामे में उसने वासेपुर के विक्की खान के कहने पर भैयाजी के साथ मिलकर रंजय की हत्या की बात स्वीकारी है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसुमित व्यास ने किया एकता कौल को प्रपोज, अब 15 सितम्बर को होगी शादी
    Next Article जैप के 24 जवान समेत 34 पुलिसकर्मी बर्खास्त
    azad sipahi

      Related Posts

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version