हजारीबाग। पेलावल के दक्षिणी शिवपुरी स्थित कृष्णानगर शिव मंदिर और कटकमदाग बांका शिव मंदिर में आयोजित रुद्राभिषेक सह कलशयात्रा में भक्तिभाव से सदर विधायक मनीष जयसवाल शामिल हुए। उन्होंने श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया। भगवान शिव के समक्ष माथा टेककर क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। कृष्णानगर वासियों ने नगर भ्रमण करते हुए बुढ़वा महादेव तालाब पहुंचे और जल उठाया। कटकमदागवासी गोंदा डैम से जल लेकर गंतव्य स्थल तक पंहुचे। कटकमदाग शिवमंदिर परिसर में रुद्राभिषेक के बाद महाभंडारे का आयोजन किया गया। वहीं कृष्णानगर में मंगलवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया जायेगा। विधायक जयसवाल ने कहा कि श्रावण माह में रुद्राभिषेक कर भगवान शिव को प्रसन्न करने का सबसे प्रभावी उपाय है। वहीं, सच्चे मन से इस तरह के धार्मिक अनुष्ठान से लाभ की प्राप्ति होती है। जीवन में चमत्कारिक बदलाव भी आता है। कार्यक्रम में विशेषरूप से हजारीबाग पूर्व जिप अध्यक्ष ब्रजकिशोर जयसवाल, समाजसेवी सुनील सिन्हा, विधायक प्रतिनिधि अजय साहू, विजय कुमार, किशोरी राणा, विजय कुमार, बीस सूत्री अध्यक्ष इंद्रनारायण कुशवाहा, भाजपा मंडल अध्यक्ष जीवन मेहता, कविन्द्र यादव, मुखिया उदय कुमार साव, पूर्व मुखिया नारायण साव, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार, बीरेंद्र कुमार बीरू, आचार्य विजय पांडेय, सीताराम सिंह, विनोद सिन्हा, आशीष गुप्ता, कमल साव, मिथलेश सिंह, पवन वर्मा, दीपक वर्णवाल, राजेश जयसवाल, अखिलेश कुमार धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version