Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, December 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप नैयर का निधन, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ने जताया दु:ख
    Breaking News

    वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप नैयर का निधन, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ने जताया दु:ख

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 23, 2018Updated:August 23, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली : वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप नैयर का बुधवार रात दिल्ली के एक अस्पताल में 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. कुलदीप नैयर ने पिछले ही सप्ताह 15 अगस्त को 95 वर्ष पूरे किये थे. 14 अगस्त 1923 को सियालकोट अब पाकिस्तानी हिस्सा में जन्मे कुलदीप नैयर ने पत्रकारिता को अपने कैरियर के रूप में चुना था. वे देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के प्रेस सलाहकार भी रहे थे. वे राज्यसभा के सदस्य के रूप में भी मनोनीत किये गये थे.
    उनके परिवार के एक सदस्य ने उनके निधन की जानकारी दी. वरिष्ठ पत्रकार के बड़े बेटे सुधीर नैयर ने बताया कि उनके पिता की मौत कल आधी रात के बाद 12 बजकर 30 मिनट पर एक निजी अस्पताल में हुई. उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे हैं. नैयर का अंतिम संस्कार लोधी शवदाह गृह में किया जाएगा. उनके निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह सहित कई बड़ी हस्तियों ने दु:ख जताया है.
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुलदीप नैयर को ‘‘बुद्धिजीवी” बताया और कहा कि वरिष्ठ पत्रकार को उनके निर्भीक विचारों के लिए हमेशा याद किया जाएगा. उन्होंने कहा कि वह उनके निधन से दुखी हैं. मोदी ने टि्वटर पर कहा, ‘‘कुलदीप नैयर हमारे समय के बुद्धिजीवी थे. अपने विचारों में स्पष्ट और निर्भीक. बेहतर भारत बनाने के लिए आपातकाल, जन सेवा और प्रतिबद्धता के खिलाफ उनका कड़ा रुख हमेशा याद किया जाएगा.”
    कुलदीप नैयर ने उर्दू रिपोर्टर के रूप में कैरियर की शुरुआत की थी, लेकिन उन्होंने प्रमुखता से अंग्रेजी अखबारों के लिए काम किया और उनके लेख अनेकों हिंदी अखबारों में भी छपते थे. वे अंग्रेजी अखबार द स्टेट्समैन के दिल्ली एडिशन के संपादक रहे और इमरजेंसी के दौरान उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था.

    नैयर की पहचान शांति प्रयासों के लिए काम करने वाले शख्स व मानवाधिकार कार्यकर्ता के रूप में भी रही है. वे भारत-पाकिस्तान के बीच बेहतर संबंध के लिए हमेशा प्रयासरत रहे. उनके निधन की सूचना सबसे पहले इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने ट्विटर पर दी.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पत्रकार कुलदीप नैयर के निधन पर जताया शोक
    Next Article मुंह का कैंसर के लिए जिम्मेदार है ई-सिगरेट
    azad sipahi

      Related Posts

      उद्योग विभाग में महज 1324 रजिस्ट्रेशन पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, EPF को लेकर सरकार को चेतावनी

      December 21, 2025

      रेलवे किराए में बढ़ोतरी की कांग्रेस ने की निंदा

      December 21, 2025

      गिरिडीह सड़क हादसा: बाइक सवार और पैदल यात्री की दर्दनाक मौत

      December 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • उद्योग विभाग में महज 1324 रजिस्ट्रेशन पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, EPF को लेकर सरकार को चेतावनी
      • रेलवे किराए में बढ़ोतरी की कांग्रेस ने की निंदा
      • इस्लामी आतंकवाद अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा : तुलसी गबार्ड
      • प्रधानमंत्री सुशीला कार्की की सलाह- सरकारी कर्मचारियों हफ्ते में एक दिन पहननी चाहिए पारंपरिक वेशभूषा
      • काठमांडू में विश्व ध्यान दिवस मनाया गया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version