रांची। टांगीनाथ आज भी हमारे दिल के करीब हैं। उक्त बातें शनिवार को केंद्रीय पुस्तकालय में आयोजित डाक्यूमेंट्री फिल्म टांगीनाथ के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान जनजातीय केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत ने कहीं। श्री भगत ने फिल्म की प्रशंसा करते हुए कहा कि अपने बाल्यकाल से ही टांगीनाथ ने ख्याति अर्जित कर ली थी। अभी भी टांगीनाथ उनकी स्मृति में वैसे ही हैं। आज स्क्रीन पर देख कर मन एक बार फिर उन्हीं दिनों में पहुंच गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो डॉ रमेश कुमार पांडेय ने की। फिल्म जनजातीय भाषा विभाग के शोधकर्ता संतोष कुमार भगत के शोध पर आधारित, संजय बोस एवं रत्ना राय द्वारा बनायी गयी है।