Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»जिस विधायक के खासमखास को उतारा मौत के घाट, अब उन्हीं के साथ जेल में रहेगा कातिल मामा
    Breaking News

    जिस विधायक के खासमखास को उतारा मौत के घाट, अब उन्हीं के साथ जेल में रहेगा कातिल मामा

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 8, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    धनबाद। जिस विधायक के खासमखास को उतारा मौत के घाट, अब उन्हीं के साथ जेल में रहेगा कातिल मामा। जी हां! अपने दुश्मन झरिया विधायक संजीव सिंह के पास धनबाद जेल में कुख्यात नंद कुमार सिंह उर्फ मामा पहुंच गया है। मामा ने विधायक के खासमखास रंजय सिंह को 29 जनवरी, 2017 को गोली मार मौत के घाट उतार दिया था, तबसे पुलिस के साथ-साथ विधायक को मामा की तलाश थी। दो अगस्त, 2018 को आरा में मामा पुलिस के हत्थे चढ़ा था। मामा को आरा से लाकर पुलिस ने बुधवार को धनबाद कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
    धनबाद में हत्या की बहुचर्चित घटनाओं में रंजय सिंह भी शुमार रहा है। रंजय झरिया विधायक संजीव सिंह के दाहिने हाथ माने जाते थे। उसकी हत्या विधायक के सरायढेला स्थित घर के नजदीक ही गोली मार कर दी गयी थी, तबसे मामा की तलाश थी। इस बीच रंजय के हत्या के 51वां दिन 21 मार्च 2017 को सरायढेला में ही कांग्रेस नेता और पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या गोलियों से भून कर दी गयी। इस हत्याकांड को रंजय हत्याकांड का प्रतिशोध माना गया। इस हत्याकांड में पुलिस ने सत्ताधारी भाजपा के विधायक संजीव सिंह को जेल भेज दिया, तबसे संजीव धनबाद जेल में बंद हैं और अब उसी जेल में मामा भी बुधवार पहुंचा।

    डरा-सहमा नजर आया कुख्यात मामा : नीरज सिंह हत्याकांड के एक दर्जन से ज्यादा नामजद अभियुक्तों के साथ धनबाद जेल में झरिया विधायक संजीव सिंह कैद है। इस हकीकत से वाकिफ मामा जेल जाने के दौरान डरा-सहमा नजर आया। संजीव समर्थक जेल में मामा की खबर ले सकते हैं। इस आशंका के मद्देनजर जेल में सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की जा रही है।

    पुलिस लेगी रिमांड पर : धनबाद पुलिस मामा को रिमांड पर लेने का मन पहले से बना चुकी है। कागजी प्रक्रिया भी इस दिशा में पूरी है। रंजय की हत्या में प्रयुक्त हथियार के साथ सहयोगी शूटर वासेपुर के जिस विक्की खान के बारे में मामा ने पुलिस को बताया है, उस नाम का कोई शख्स का सत्यापन नहीं हो पाया है। लिहाजा पुलिस अब मामा से ही विक्की व भैयाजी के बारे में पूछताछ करने का मन बनायी है। पुलिस मान रही है कि आरा में हुई पूछताछ में उसने झूठी कहानी सुनायी है। वह हत्या में शामिल अन्य लोगों को बचाना चाह रहा है, लेकिन पुलिस ऐसा नहीं होने देगी। हर हाल में हत्या में शामिल हर चेहरे से पर्दा हटेगा। हालांकि न्यायिक रिमांड पर पुलिस मामा पर थर्ड डिग्री का इस्तेमाल नहीं कर पायेगी। इसलिए वह मुंह खोलेगा और अपने साथियों का नाम बतायेगा,
    इस पर संशय है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिसंबर तक हर स्कूल-आंगनबाड़ी बिजली से होंगे रोशन : रघुवर
    Next Article घुसपैठियों को वापस भेजने में एनडीए सरकार फिसड्डी: बाबूलाल मरांडी
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version