झरिया। थाना क्षेत्र के माडा कॉलोनी कॉलोनी में रहने वाले लाली सिंह नामक सब्जी व्यापारी की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। जानकारी के मुताबिक, मोहल्ले के ही राजेश झा और अन्य लोगों ने मामूली बात पर उसकी जमकर पिटाई की। घायल अवस्था में उसे धनबाद पीएमसीएच ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस ने मृतक लाली के भाई की शिकायत पर राजेश झा के परिवार से तीन महिला सहित एक पुरुष को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। वहीं घटना का मुख्य आरोपी राजेश झा फरार बताया जाता है। आरोपियों की तलाश में पुलिस छापामारी कर रही है। माडा कॉलोनी नयी दुनिया समेत कई इलाकों में छापा मारा। अब तक आरोपित पुलिस की पकड़ में नहीं आये हैं। बताया जाता है कि लाली एवं राजेश के बीच विवाद हुआ था, जिसने बड़ा रूप ले लिया
शव पहुंचते ही मचा कोहराम :मृतक लाली सिंह का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया गया। जैसे ही शव झरिया के माडा कॉलोनी पहुंचा परिवार में कोहराम मच गया। पुत्र आकाश, विकास, कन्हैया, अभिषेक दहाड़े मार के अपने पिता को उठा रहे थे। वहीं पुत्री राखी गुमसुम सी होकर बेजुबान बने पिता के शव को देखे जा रही थी।
जांच की जा रही है दोषी नहीं बचेंगे: डीएसपी
घटना के संबंध मे पूछे जाने पर सिन्दरी डीएसपी प्रमोद केसरी ने बताया कि दो परिवारों के बीच मारपीट की घटना में दो लोग घायल हुए है जिसमे एक व्यक्ति की मृत्यु इलाज के दौरान हो गई,कुछ लोगो को पूछताछ के लिए लाया गया है पुलिस घटनाक्रम को गहनता से जांच पडताल कर रही है घटना के पीछे दोषियों की गिरफ्तारी जल्द होगी