Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»फिर गुलजार होगी डीसी लाइन! 
    Breaking News

    फिर गुलजार होगी डीसी लाइन! 

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 9, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    धनबाद। डीसी लाइन के एक बार फिर गुलजार होने की उम्मीद जागी है। 13 अगस्त को होनेवाली रेलवे बोर्ड की बैठक में धनबाद से चंद्रपुरा के बीच 34 किलोमीटर लंबी डीसी रेललाइन पर दोबारा रेल सेवा शुरू करने की योजना को मंजूरी मिल सकती है। बोर्ड की मंजूरी के बाद इस रेलखंड पर पहले मालगाड़ियों का परिचालन किया जायेगा। मालगाड़ी के सफल परिचालन के तीन माह ट्रायल के बाद डीसी रेलखंड पर पैसेंजर ट्रेन का परिचालन शुरू किया जायेगा। पूर्व-मध्य रेलवे के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि 34 किलोमीटर लंबी डीसी रेललाइन पर ट्रेन सेवा 15 जून 2017 से बंद है। संभव है सोमवार को बोर्ड की बैठक में डीसी लाइन पर फिर से ट्रेन चलाने को मंजूरी मिल जाये। इसके बाद इस रेल लाइन पर दोबारा ट्रेन चलायी जा सकती है।

    एक साल से बंद है डीसी लाइन

    चंद्रपुरा के पास जमीन के अंदर कोयले की खदान में आग लगने के बाद भू-धंसान की आशंका को देखते हुए आनन-फानन में 15 जून 2017 से डीसी लाइन को बंद कर दिया गया। इसके बाद इस लाइन में ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया था। करीब एक साल इस रूट में ट्रेन का परिचालन बंद है।

    34 किमी लंबी रेललाइन पर सिग्नल प्वाइंट की जांच शुरू

    धनबाद-चंद्रपुरा रेल लाइन को फिर से ठीक किया जा रहा है। सिग्नल प्वाइंट भी ठीक हो चुके हैं। फिर परिचालन शुरू करने के लिए धनबाद के सिग्नल विभाग के इंजीनियर और टेक्नीशियन स्टाफ ने 34 किलोमीटर लंबी रेल लाइन पर लगे सभी सिग्नल प्वाइंट की जांच शुरू कर दी है। रेलवे के अधिकारियों ने भी इस रूट का जायजा लिया है।

    रांची स्टेशन का घटा रेवेन्यू

    डीसी लाइन बंद होने के बाद कई ट्रेनों को बंद कर दिया गया है। वहीं कई ट्रेनों का भी मार्ग बदल दिया गया है। इससे धनबाद जाने के लिए यात्रियों को काफी दिक्कत होती है। कई ट्रेनों के बंद होने से रांची स्टेशन का रेवेन्यू कम हो गया है। अब दोबारा से डीसी लाइन के शुरू होने की उम्मीद के बाद कई ट्रेनों का परिचालन फिर शुरू होगा, जिससे रेवेन्यू में भी इजाफा होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएसीबी ने पदाधिकारी और पेशकार को घूस लेते दबोचा
    Next Article आदिवासियों के नाम पर भरी गयी मतपेटी और अर्थपेटी: सीएम रघुवर दास
    azad sipahi

      Related Posts

      JSCA चुनावः सभी सीटों पर अजय नाथ शाहदेव ग्रुप के सभी प्रत्याशी की जीत

      May 18, 2025

      बच्चों के अधिकारों की रक्षा करता है किशोर न्याय अधिनियम : अन्नपूर्णा देवी

      May 18, 2025

      झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का मतदान शुरू

      May 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • JSCA चुनावः सभी सीटों पर अजय नाथ शाहदेव ग्रुप के सभी प्रत्याशी की जीत
      • बच्चों के अधिकारों की रक्षा करता है किशोर न्याय अधिनियम : अन्नपूर्णा देवी
      • भारत ने मात्र डिफेंसिव मोड में ही चीनी हथियारों की पोल खोल दी, फुस्स हुए सारे हथियार
      • विराट कोहली को सम्मान देने पहुंचे फैंस, आसमान में भी दिखा अद्भुत नजारा
      • रूस ने यूक्रेन पर दागे 273 ड्रोन, अबतक का सबसे बड़ा हमला
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version