Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»प्रतिबंधित मांस की जांच करने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने दो घंटे तक बनाया बंधक
    Top Story

    प्रतिबंधित मांस की जांच करने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने दो घंटे तक बनाया बंधक

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 23, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गढ़वा. बकरीद के मौके पर मेराल थाना के टिकुलडीहा गांव में कुछ लोगों द्वारा प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी की तैयारी की गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस द्वारा गांव में छापेमारी की गई। इस दौरान लोग आक्रोशित हो उठे। साथ ही गांव में पहुंचे एसआई रामचंद्र कुमार व चार पुलिसकर्मियों को सुबह नौ बजे से लेकर 11 बजे तक गांव में ही बंधक बनाकर रखा। साथ ही वरीय अधिकारियों को गांव में बुलाने की मांग पर ग्रामीण अड़े रहे। बाद में इसकी सूचना मिलने पर डीएसपी मुख्यालय संदीप कुमार गुप्ता, मेराल सीओ राकेश सहाय तथा पुलिस निरीक्षक संदीप कुमार रंजन दल-बल के साथ गांव में पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ तीन घंटे तक लंबी वार्ता की। साथ ही आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। तब जाकर पुलिस अपराह्न करीब दो बजे वापस लौटी।
    इस संबंध में थाना प्रभारी गुप्तेश्वर तिवारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि टिकुलिया में कुछ लोगों द्वारा प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी की तैयारी की गई है। इससे सामाजिक सद्भाव न बिगड़े इसके मद्देनजर पुलिस द्वारा बुधवार को सुबह 9 बजे से ही टिकुलिया तथा आसपास के क्षेत्रों में एहतियात के तौर पर अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस द्वारा कुछ घरों में जाकर जांच पड़ताल तथा कुछ लोगों से पूछताछ भी की गई। पुलिस की यह कार्रवाई लोगों को नागवार गुजरी तथा लोग पुलिस के खिलाफ सड़क पर उतर गए। हांलाकि इस संबंध में थाना प्रभारी गुप्तेश्वर तिवारी का कहना है कि पुलिस की चौकसी से जहां कई प्रतिबंधित पशु की जान बच गई। वहीं सामाजिक सद्भाव बिगड़ने से भी बच गया।
    ग्रामीणों का आरोप, घर के पुरुष नमाज पढ़ने गए थे। इसी दौरान पूछताछ करने पहुंची पुलिस
    दंडाधिकारी सह अंचलाधिकारी राकेश सहाय घटना के बारे में बताया कि विरोध कर रहे ग्रामीणों का आरोप है कि जब घर के पुरुष ईदगाह में नमाज पढ़ने गए थे, उसी दौरान पुलिस निजामुद्दीन खान, किताबउद्दीन खान, सबे अख्तर, खान रबे, अख्तर खान आदि के घर में घुस गई तथा महिलाओं से पूछताछ करने लगी। साथ ही लोगों का आरोप है कि जब पुलिस इन लोगों के घर में घुसी उस वक्त घर की महिलाएं नहाने की तैयारी में थीं। मगर अंचलाधिकारी ने कहा कि महिलाओं द्वारा पुलिस पर दुर्व्यवहार करने का आरोप नहीं लगाया गया है।

    डीएसपी ने शांत कराया मामला : घटना की सूचना मिलने के बाद मुख्यालय डीएसपी संदीप कुमार गुप्ता तथा पुलिस निरीक्षक संदीप रंजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। सभी अधिकारियों के साथ विरोध कर रहे लोगों के साथ बैठक हुई। इस दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ गलत प्रवृत्ति के लोग हैं, जो पुलिस को गलत सूचना देकर हम लोगों को परेशान कराते हैं। इस मामले को लेकर ग्रामीणों द्वारा पुलिस उपाधीक्षक को लिखित आवेदन दिया गया। जिसमें मेराल पुलिस की कार्रवाई का विरोध करते हुए दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है। डीएसपी संदीप कुमार द्वारा पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेने के बाद तत्काल सुलह-समझौता कराते हुए मामला को समाप्त करा दिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article2020 से सीबीएसइ करेगा 10वीं और 12वीं के एग्जाम पैटर्न में बदलाव
    Next Article धनबाद-चंद्रपुरा रेल रूट का तय होगा भविष्य, कोयला सचिवा लेंगे जायजा
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version