Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, August 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»विपक्ष के नापाक इरादे को जनता के बीच रखे युवा मोर्चा: गिलुआ
    झारखंड

    विपक्ष के नापाक इरादे को जनता के बीच रखे युवा मोर्चा: गिलुआ

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 4, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। भारतीय जनता युवा मोर्चा झारखंड प्रदेश की तीसरी प्रदेश कार्यसमिति बैठक शनिवार को प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने चार वर्षों में युवाओं, किसानों, आदिवासियों एवं गांव के लोगों के लिए बहुत से कल्याणकारी काम किये हैं, परंतु विपक्ष सिर्फ भ्रम फैलाकर लोगों को दिग्भ्रमित कर रहा है। युवा मोर्चा के कंधों पर बहुत बड़ी जिम्मेवारी है। मोर्चा कार्यकर्ताओं को केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचानी है। विपक्ष सबसे ज्यादा संथाल में लोगों को गुमराह कर रहा है, जिसका विरोध विभिन्न स्तरों पर करना पड़ेगा। गुमराह की राजनीति को नाकाम करना है। बैठक को प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश, अनंत ओझा ने भी संबोधित किया। विषय प्रवेश मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित सिंह ने कराया और स्वागत महानगर भाजयुमो अध्यक्ष सूर्य प्रभात ने किया। संचालन प्रदेश महामंत्री गुंजन यादव, राज श्रीवास्तव एवं समापन भाषण ग्रामीण जिला अध्यक्ष नरेंद्र ने किया। बैठक में मार्टिन किस्कू, अमित यादव, पवन साहू, अभिषेक सिंह, राकेश चौधरी, कुणाल यादव, सुनील साहू, मंगल सिंह, वरुण तिवारी, सरोज उरांव, मनीष दुबे, कुणाल आजमानी, कुंदन सिंह, संजय पोद्दार, निशिकांत चौहान, पप्पू सिंह, धर्मेंद्र सिंह, कुंदन सिंह, श्रीनिवास, अंचल तिवारी, स्वप्नील सिंह, विजय सिंह, राहुल अवस्थी, संजय पोद्दार आदि उपस्थित थे।

    मोदी सरकार ने चार वर्षों में साहसिक कदम उठाये हैं: जयंत

    केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने कहा कि 30 वर्ष के बाद किसी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है। किसी ने नहीं सोचा होगा कि चार वर्षों में देश में इतना विकास होगा। देश का कायाकल्प हो रहा है। उज्ज्वला योजना के माध्यम से गरीब लोगों को मुफ्त गैस कनेक्शन के साथ चूल्हा का वितरण किया जा रहा है। रोड का जाल बिछ रहा है। 31 करोड़ लोगों को जन-धन योजना के तहत जोड़ा गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को घर एवं शौचालय दिये जा रहे हैं। मोदी सरकार ने चार साल में निर्णायक और साहसिक कदम उठाये हैं।

    11 को बंगाल विधानसभा का घेराव: सुनील सिंह

    प्रदेश महामंत्री सह सांसद सुनील कुमार सिंह ने कहा कि देश में विपक्षियों द्वारा नकारात्मक माहौल बनाया जा रहा है। उन्होंने ममता बनर्जी पर आरोप लगाते हुए कहा कि ममता बनर्जी तुष्टिकरण की राजनीति कर रही हैं। इसी के विरोध में आगामी 11 अगस्त को बंगाल विधानसभा का घेराव किया जा रहा है। बंगाल की सरकार देश विरोधी ताकत को समर्थन करती है। युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री सह प्रदेश प्रभारी ने मोर्चा के कार्यकर्ताओंं से बंगाल विधानसभा घेराव कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदरभंगा के होटल संचालक को देवघर में मारी गोली , 1.5 लाख रुपये ले भागा
    Next Article झारखंडी हित और विकास की राजनीति करता है झाविमो: बाबूलाल मरांडी
    azad sipahi

      Related Posts

      कुख्यात मयंक सिंह अजरबैजान से झारखंड लाया गया, रामगढ़ कोर्ट में किया जाएगा पेश

      August 23, 2025

      हाईवे पर ब्रेकडाउन ट्रक में दूसरे ट्रक ने मारी टक्कर, चालक घायल

      August 23, 2025

      बारिश का कहर, कई कच्चे मकान जमींदोज

      August 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राजनीतिक भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ है संविधान संशोधन विधेयक
      • केनेडी सेंटर में होगा फीफा वर्ल्ड कप 2026 का ड्रॉ : ट्रंप
      • दिल्ली प्रीमियर लीग: पुरानी दिल्ली 6 के लिए अब हर मैच फाइनल जैसा
      • यूपीटी20 लीग : सिद्धार्थ की विस्फोटक पारी से गोरखपुर लायंस की लखनऊ फाल्कन्स पर धमाकेदार जीत
      • कम समय में भारत ने अंतरिक्ष क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की : प्रधानमंत्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version