Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»मनी लॉन्ड्रिंग मामला: मीसा भारती के खिलाफ चार्जशीट पर 21 सितम्बर को कोर्ट लेगा संज्ञान
    Breaking News

    मनी लॉन्ड्रिंग मामला: मीसा भारती के खिलाफ चार्जशीट पर 21 सितम्बर को कोर्ट लेगा संज्ञान

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 31, 2019Updated:August 31, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

     दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट लालू यादव की बेटी मीसा भारती और उनके पति शैलेश कुमार के खिलाफ 8000 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की ओर से दायर पूरक चार्जशीट पर 21 सितंबर को संज्ञान लेगा। इस मामले की सुनवाई के दौरान मीसा भारती शनिवार को कोर्ट में पेश नहीं हुईं और आज कोर्ट में पेशी से छूट की मांग की, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। मामले की अगली सुनवाई 21 सितंबर को होगी। स्पेशल जज अजय कुमार ने ईडी को निर्देश दिया है कि वो सभी आरोपितों की संक्षिप्त जानकारी कोर्ट को सौंपे।

    उल्लेखनीय है कि 10 जुलाई को ईडी ने मीसा भारती और उनके पति शैलेश कुमार के खिलाफ पूरक चार्जशीट पेश की थी। ईडी ने 35 नए आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट दायर किया था। 35 आरोपितों में से 15 लोगों और 20 कंपनियों को आरोपित बनाया गया है, जबकि 15 लोगों में 8 चार्टर्ड एकाउंटेंट हैं।

    5 मार्च 2018 को कोर्ट ने मीसा भारती और उनके पति शैलेश दोनों को दो-दो लाख रुपये के मुचलके पर जमानत दी थी। 6 जनवरी 2018 को ईडी ने इस मामले में पूरक आरोप पत्र दायर किया था। कोर्ट ने 5 फरवरी 2018 को इस मामले के आरोपित संत लाल अग्रवाल और सतीश पाहवा को जमानत दे दी थी। कोर्ट ने दोनों को एक-एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी। दोनों जगत प्रोजेक्ट्स लिमिटेड के निदेशक हैं।

    25 जनवरी 2018 को इसी मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने आरोपित सुरेंद्र जैन और वीरेंद्र जैन को जमानत दे दी थी। जैन बंधुओं पर आरोप है कि उन्होंने लालू यादव की बेटी मीसा भारती और उनके पति शैलेश कुमार की बंद पड़ी कंपनी मीशैल पैकर्स के 10 रुपये मूल्य के 1,20,000 शेयर 90 रुपये प्रीमियम पर खरीदे। फिर इस पैसे का इस्तेमाल दिल्ली के बिजवासन में 1.41 करोड़ रुपये में 3 एकड़ का फार्म हाउस खरीदने में किया गया।

    ईडी के मुताबिक जैन ब्रदर्स ने नेताओं और उनके परिजनों के काले धन को फर्जी कंपनियों के जरिए सफेद करने के बदले कमीशन लेने का आरोप है। ईडी ने बिजवासन के फार्म हाउस को भी जब्त किया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअसमः आज आएगी NRC की फाइनल लिस्ट
    Next Article अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिनें 02 सितंबर को रखेंगी तीज का व्रत
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025

      अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version