पटना: बाहुबली विधायक अनंत सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पटना पुलिस शनिवार देर रात उनके सरकारी आवास पहुंची। जब अनंत सिंह को पुलिस के आने की भनक लगी, तो वो आवास के पिछले दरवाजे से फरार हो गए। पुलिस ने अनंत सिंह के सरकारी आवास से छोटन को गिरफ्तार कर लिया है। छोटन विधायक अनंत सिंह का करीबी है। छोटन बाढ़ के 295/90 के मामले में फरार था। छोटन सिंह पर 22 हत्या के मामले हैं। ग्रामीण एसपी कांतेश मिश्रा और सिटी एसपी सेंट्रल विनय तिवारी के नेतृत्व में पुलिस जब पहुंची, तो घर का दरवाजा बंद था। पुलिस किसी तरह घर के अंदर दाखिल हुई, लेकिन घर के अंदर का दरवाजा भी मिला। इसके लिए पुलिस को तीस मिनट तक इंतजार भी करना पड़ा।
पीछे के दरवाजे से फरार हुए बाहुबली अनंत सिंह
Previous Articleउषा मार्टिन की 190 करोड़ की संपत्ति अटैच
Next Article मोदी ने भूटान में लांच किया रूपे कार्ड