Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»RPF जवान ने एक ही परिवार के 5 लोगों को मारी गोली, 3 की मौत
    Top Story

    RPF जवान ने एक ही परिवार के 5 लोगों को मारी गोली, 3 की मौत

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskAugust 18, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रामगढ़। रामगढ़ जिले के बरकाकाना ओपी अंतर्गत रेलवे कॉलोनी में शनिवार की देर शाम शराब के नशे में धुत आरपीएफ जवान पवन कुमार सिंह ने एक रेलकर्मी के परिवार के पांच लोगों को घर में घुसकर गोली मार दी। सभी को आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां रेलकर्मी अशोक राम की पत्नी लीला देवी की मौत हो गई। बाद में रेलकर्मी अशोक की रांची रोड स्थित होप हॉस्पिटल में मृत्यु हो गई।

    रेलकर्मी की गर्भवती बड़ी पुत्री मीना देवी की इलाज के लिए रांची ले जाने के क्रम में रास्ते में मौत हो गई। इधर, हत्यारे जवान की गिरफ्तारी की मांग को लेकर महिलाओं ने रांची रोड स्थित होप हॉस्पिटल के सामने एनएच 33 को जाम कर दिया। आरपीएफ जवान की गोली से रेलकर्मी अशोक राम की मंझली पुत्री सुमन देवी, पुत्र संजय राम उर्फ चिंटू गंभीर रूप से घायल हैं।

    दोनों को रांची रोड स्थित होप अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है। मृतक अशोक राम भुरकुंडा रेलवे स्टेशन में पोर्टर के रूप में कार्यरत थे। मृतक लीला देवी रामगढ़ उपायुक्त कार्यालय में आउटसोर्सिंग पर सफाईकर्मी के रूप में कार्य करती थीं।

    सूचना पाकर रामगढ़ एसपी प्रभात कुमार बरकाकाना स्थित घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद घायलों को देखने के लिए होप अस्पताल गए। इधर, रेलकर्मी अशोक राम के घर को पुलिस ने सील कर दिया है। आरोपित आरपीएफ के जवान को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी जारी है।

    3 killed RPF jawan shot dead 5 people of same family in Ramgarh
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपुलिस गिरफ्तार करने पहुंची, तो अनंत सिंह पिछले दरवाजे से भाग निकले
    Next Article राजनाथ की चेतावनी: अब बात सिर्फ पीओके पर होगी
    azad sipahi desk

      Related Posts

      मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केदारनाथ में पत्नी संग की पूजा-अर्चना

      May 30, 2025

      कर्ण सिंह की गिरफ्तारी लोकतंत्र की हत्या: सरयू राय

      May 30, 2025

      आम लदा पिकअप वैन पलटा, चालक और खलासी घायल

      May 30, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में पकने लगी जातीय जनगणना, पेसा और सरना की फसल
      • दो दिन की गिरावट के बाद उछला सोना, चांदी के भाव में बदलाव नहीं
      • शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट
      • ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव
      • प्रधानमंत्री मोदी कल जाएंगे भोपाल, देवी अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती समारोह में लेंगे हिस्सा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version