रांची। झारखंड कांग्रेस की नयी टीम सोनिया गांधी से मिलकर बुधवार को रांची लौट आयी। साथ में प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष रामेश्वर उरांव भी दिल्ली से लौटे हैं। उनके साथ पांचों कार्यकारी अध्यक्ष भी लौट आये हैं। नयी टीम का कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। रांची एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी जुटे थे।
रांची एयरपोर्ट पर नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत राज्यसभा सांसद धीरज साहू, पूर्व सांसद प्रदीप बलमुचू, पूर्व विधायक बन्ना गुप्ता ने फूल माला पहना कर और बुके देकर किया। इसके बाद खुले वाहन में कांग्रेस की नयी कांग्रेस भवन के लिए रवाना हुई। पूरे रास्ते कांग्रेस के पदाधिकारी लोगों का अभिवादन करते रहे। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। सैकड़ों कार्यकर्ता नये पदाधिकारियों के काफिले को स्कॉट कर कांग्रेस भवन तक ले गये।
मैडम सोनिया की है ललकार बदल दो भाजपा सरकार
प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहना का अध्यक्ष और सभी उपाध्यक्षों का स्वागत किया। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने कहा कि जब तक भाजपा सरकार को प्रदेश से बेदखल नहीं कर देते, तब तक कार्यकर्ताओं से फूलों का माला नहीं पहनेगे। उन्होंने नया स्लोगन देते हुए कहा कि जो सरकार निकम्मी है, उस सरकार को बदलनी है। मैडम सोनिया की है ललकार बदल दो भाजपा सरकार। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष समेत पांच उपाध्यक्ष बनाने का उद्देश्य है। छह दिशा बनायी गयी है। सभी दिशा में ये काम करेंगे। सरकार की विफलताओं को जनता के बीच लेकर जायेंगे। वहीं पार्टी के अंदर गुटबाजी पर कहा कि आलाकामन ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी निष्ठां से निभायेंगे और सभी सदस्यों को मान सम्मान के साथ लेकर चलेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में उत्साह है, इसी उत्साह के साथ बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करेंगे। वहीं नवनयुक्त उपाध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य है 65 पार तो कांग्रेस का लक्ष्य है भाजपा को 15 के अंदर रोकने का।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version