चतरा। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि झारखंड की महिलाओं में अपार क्षमता है। उनमें हर दिन नया सीखने, आगे बढ़ने और घर-परिवार, समाज के हालात बदलने की ललक है। सिमरिया में उमड़ी महिलाओं की भीड़ में भी यही तस्वीर दिख रही है। आप आगे बढ़ें, आपको कोई रोक नहीं सकता है। श्री महतो ने सिमरिया के सिकरी मोड़ में विशाल महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए उक्त बातें कहीं। इससे पहले उन्होंने सिमरिया के उदयन पब्लिक स्कूल में विधानसभा के सभी बूथ प्रभारियों के सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को राजनीतिक गुर सिखाया।
सुदेश ने कहा कि महिला समूह को सशक्त किये बिना विकास की बात अधूरी है। उन्होंने समूह को और सशक्त और स्वावलंबी बनाने के कई मंत्र भी दिये। उन्होंने महिला समूह को बताया कि आप अपने समूह को सशक्त करें, आप के विकास के लिए सरकार के द्वारा भी कई योजनाएं चलायी जा रही हैं। इसका सीधा लाभ महिला समूह को ही मिलेगा।
कहा कि यह क्षेत्र वन संपदा से भरा है। महिलाएं पत्तों से थाली बनायें और विक्री के लिए ब्रांडिंग करें। इससे तरक्की की राह खुलेगी। उन्होंने बताया कि सरकार पत्तल बनाने की मशीन भी मुहैया करा रही है। सिमरिया की समस्याओं की चर्चा भी की। कहा कि युवा हाथों में नेतृत्व सौंपे। मनोज चंद्रा जुझारू कार्यकर्ता हैं। विकास को लेकर हमेशा संघर्ष करते हैं।
मौके पर सिमरिया विधानसभा के प्रभारी मनोज चंद्रा, बड़कागांव विधानसभा के प्रभारी रोशन लाल चौधरी, केंद्रीय प्रवक्ता देवशरण भगत, हजारीबाग जिलाध्यक्ष विकास राणा, प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष सरजीत मिर्धा, जिलाध्यक्ष पारसनाथ सिंह, अवध प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष संदीप कुमार साहू, प्रधान सचिव चंद्र देव साहू, प्रखंड अध्यक्ष विनोद महतो, नेमधारी महतो, रोहनी देवी, दिलीप कुशवाहा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
बूथ प्रभारियों को सिखाया गुर, दी जिम्मेवारी
बूथ प्रभारी सम्मेलन में सुदेश महतो ने राजनीतिक गुर बताया। कहा कि बूथ प्रभारी की जिम्मेदारी बहुत अहम होती है। लगता है कि वह एक बूथ का प्रभारी हैं, लेकिन वह कम से कम डेढ़ हजार लोगों से सीधा संवाद रखते हैं। एक बूथ प्रभारी पूरे प्रखंड और विधानसभा क्षेत्र में उदाहरण साबित हो सकता है। खुद में वह नेतृत्व करने की क्षमता बढ़ा सकता है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



