Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»उषा मार्टिन की 190 करोड़ की संपत्ति अटैच
    Top Story

    उषा मार्टिन की 190 करोड़ की संपत्ति अटैच

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskAugust 18, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    राजीव
    रांची। कभी झारखंड की शान कही जानेवाली उषा मार्टिन पर शिकंजा कस गया है। प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने कंपनी के वायर रोप डिवीजन (टाटीसिल्वे) की 190 करोड़ की संपत्ति अटैच करने का आदेश दिया है। इडी के नौ अगस्त को जारी आदेश की सूचना उषा मार्टिन की कंपनी सचिव शंपा घोष राय ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बंबई स्टॉक एक्सचेंज के सचिवों के अलावा लग्जमबर्ग के स्टॉक एक्सचेंज को भी दी है। इडी के आदेश के साथ ही झारखंड में टाटा के बाद निजी क्षेत्र की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी की मुसीबतें बढ़ गयी हैं।
    स्टॉक एक्सचेंज को क्या लिखा है कंपनी ने
    उषा मार्टिन ने इन स्टॉक एक्सचेंज को सूचित किया है कि प्रवर्तन निदेशालय, पटना ने नौ अगस्त को एक आदेश पारित किया है, जिसमें उसने कंपनी के टाटीसिलवे स्थित वायर रोप डिवीजन की करीब 190 करोड़ की अचल संपत्ति को अटैच कर दिया है। पत्र के अनुसार इडी ने इस संपत्ति को 180 दिन की अवधि के लिए अटैच करते हुए कंपनी को इडी की सहमति के बिना इन संपत्तियों को हस्तांतरित या बेचने से मना कर दिया है।
    क्यों हुई है कार्रवाई
    इडी ने यह आदेश पश्चिमी सिंहभूम की घाटकुरी खदान से गलत तरीके से निकाले गये लौह अयस्क की बिक्री के मामले में दिया है। यह खदान उषा मार्टिन को उसके निजी इस्तेमाल के लिए आवंटित की गयी थी। इधर कंपनी की तरफ से सूचित किया गया है कि झारखंड हाइकोर्ट ने 14 फरवरी, 2012 के अपने फैसले में कंपनी द्वारा लौह अयस्क की बिक्री को वैध ठहराया था, इसलिए कंपनी इडी के आदेश के खिलाफ कानूनी राह अपनायेगी और विरोध करेगी। कंपनी इस मामले में कानूनी राय ले रही है। पत्र में कहा गया है कि इडी के आदेश का कंपनी के दैनिक कामकाज या आॅपरेशंस पर कोई असर नहीं पड़ेगा। बता दें कि उषा मार्टिन को अभी राजीव झवर और उनके पिता ब्रजकिशोर झवर चला रहे हैं।
    मुसीबतों की शुरुआत
    उषा मार्टिन को कभी झारखंड की शान कहा जाता था। बसंत कुमार झवर द्वारा 1960 में स्थापित उषा मार्टिन दुनिया में वायर रोप बनानेवाली सबसे बड़ी कंपनी थी। इस कंपनी ने 1963 से लाभ कमाना शुरू किया। लेकिन बसंत झवर ने वर्ष 2000 में कंपनी की कमान अपने भतीजे राजीव झवर को सौंप दी। उसके बाद कंपनी के बुरे दिन शुरू हो गये। राजीव ने अपने सलाहकारों के साथ मिल कर कंपनी में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की और देश-विदेश में संपत्ति अर्जित की। इस दौरान उषा मार्टिन की हालत खराब होती गयी। कंपनी कर्ज के जाल में फंसती गयी और इसका परिणाम यह हुआ कि इसके इस्पात डिवीजन को बेचना पड़ा। टाटा समूह की टाटा स्पांज ने आदित्यपुर स्थित उषा मार्टिन के इस्पात संयंत्र को खरीद लिया। इस सौदे के दौरान ही राजीव झवर और उनके सलाहकारों द्वारा बरती गयी अनियमितता की जानकारी सामने आयी। हालत यहां तक पहुंच गयी कि बसंत झवर को सार्वजनिक रूप से कहना पड़ा कि उनके साथ धोखाधड़ी की गयी और यह धोखाधड़ी किसी और ने नहीं, बल्कि उनके सगे भतीजे ने की। कंपनी की हालत इतनी खराब हो गयी कि इसके वायर रोप डिवीजन में न तो आधुनिकीकरण हुआ और न ही यहां कार्यरत कामगारों का वेतन आदि का पुनरीक्षण हुआ।

    Usha Martin's assets worth Rs 190 crore attached
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड की पांच सीटों पर भाजपा का विशेष फोकस
    Next Article पीछे के दरवाजे से फरार हुए बाहुबली अनंत सिंह
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड में पकने लगी जातीय जनगणना, पेसा और सरना की फसल

      May 30, 2025

      मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केदारनाथ में पत्नी संग की पूजा-अर्चना

      May 30, 2025

      कर्ण सिंह की गिरफ्तारी लोकतंत्र की हत्या: सरयू राय

      May 30, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में पकने लगी जातीय जनगणना, पेसा और सरना की फसल
      • दो दिन की गिरावट के बाद उछला सोना, चांदी के भाव में बदलाव नहीं
      • शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट
      • ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव
      • प्रधानमंत्री मोदी कल जाएंगे भोपाल, देवी अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती समारोह में लेंगे हिस्सा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version