Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»492 साल बाद अयोध्या में राम, देश बोला जय श्रीराम
    Breaking News

    492 साल बाद अयोध्या में राम, देश बोला जय श्रीराम

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 6, 2020No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    अयोध्या। बुधवार पांच अगस्त, 2020 का दिन दुनिया के इतिहास के सुनहरे पन्नों में शुमार हो गया। दिन में ठीक 12 बजकर 44 मिनट और आठ सेकेंड पर शुरू हुए अभिजीत मुहूर्त पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर बननेवाले दुनिया के तीसरे सबसे बड़े मंदिर की आधारशिला रखी। इसके साथ ही 492 साल बाद दुनिया भर में फैले करोड़ों हिंदुओं की आस्था के केंद्र के निर्माण का श्रीगणेश हुआ। इस मौके पर संघ प्रमुख डॉ मोहन भागवत, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के अलावा अयोध्या के महाराज तथा अन्य विशिष्ट संत-महात्मा उपस्थित थे। पूरे कार्यक्रम को दूरदर्शन के अलावा निजी टीवी चैनलों पर दिखाया गया, जिसे देश-विदेश के करोड़ों लोगों ने देखा। यह पहला मौका था, जब देश के प्रधानमंत्री अयोध्या आये और राम मंदिर के कार्यक्रम में शरीक हुए।
    प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को अयोध्या पहुंचने के बाद सबसे पहले हनुमानगढ़ी दर्शन करने पहुंचे। वहां उन्होंने हनुमान जी के दर्शन किये। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। हनुमानगढ़ी में पीएम मोदी को पगड़ी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गमछा भेंट किया गया। पीएम इसके बाद रामलला के लिए बनाये गये अस्थायी मंदिर के सामने पहुंचे। रामलला मंदिर के सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साष्टांग दंडवत होकर उन्हें प्रणाम किया। प्रधानमंत्री मोदी ने रामलला परिसर में पारिजात का पौधा भी लगाया।

    पीएम नरेंद्र मोदी ने पूरे विधि-विधान से की पूजा
    प्रधानमंत्री मोदी ने पूरे विधि-विधान के साथ भूमि पूजन संपन्न कराया। पूजन करवाने वाले आचार्य दुर्गा गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पूरे विधि-विधान से पूजा संपन्न करायी। उन्हें पूजा विधियों की पूरी जानकारी थी, इसलिए इशारा करने पर ही वह समझ जाते थे। वह बहुत सौभाग्यशाली हैं, जो उन्हें इस अवसर का साक्षी बनने का मौका मिला।

    राम की पैड़ी पर जलाये गये डेढ़ लाख दीये
    अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन संपन्न हो गया। कार्यक्रम की समाप्ति के साथ ही शाम को एक साथ डेढ़ लाख दीप जलाये गये। दीपों से राम की पैड़ी जगमग हुई। अयोध्या धाम के मंदिरों और अलग-अलग स्थानों पर दीपदान हुआ। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने शिलान्यास कार्यक्रम के बाद शाम को सरयू तट पर आरती की। उधर लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर पटाखे जलाये। सीएम आवास को दीयों से सजाया गया था।

    खूबसूरत रंगोली से सजा था अयोध्या का गर्भगृह
    शिलान्यास और भूमि पूजन के लिए राम जन्मभूमि परिसर में गर्भगृह स्थल को खूबसूरती के साथ सजाया गया था। भूमि पूजन स्थान पर खूबसूरत रंगोली के साथ वहां पंडाल और मंच बनाये गये थे। इसी स्थान पर प्रधानमंत्री मोदी ने वैदिक रीति-रिवाज से शुभ मुहूर्त में चांदी की ईंट रख कर शिलापूजन किया।
    21 ब्राह्मणों की टीम ने कराया भूमिपूजन
    भूमि पूजन के कार्यक्रम को पूरा कराने के लिए काशी, अयोध्या, दिल्ली और प्रयागराज के विद्वानों को बुलाया गया था। इनमें 21 ब्राह्मण शामिल थे। भूमि पूजन और शिलान्यास के साथ ही राम मंदिर निर्माण का कार्यक्रम शुरू हो गया। बताया जा रहा है मंदिर बन कर तैयार होने में करीब साढ़े तीन वर्ष लगेंगे।

    ‘जय श्रीराम’ का उद्घोष हुआ
    प्रधानमंत्री मोदी ने जैसे ही पूजा खत्म की, पंडाल में उपस्थित लोगों के साथ पूरे देश में ‘जय श्रीराम’ का उद्घोष हुआ। टीवी से चिपके लोगों ने शंख ध्वनि और घड़ियाल-घंटियां बजा कर राम मंदिर निर्माण की शुरूआत पर हर्ष व्यक्त किया।

    सुरक्षा के खास इंतजाम
    पंडाल में सुरक्षा के खास इंतजाम किये गये थे। तीन अगस्त की शाम को ही पूरे नगर को सील कर दिया गया था। भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होने वालों को विशेष पास दिया गया था। भूमि पूजन के बाद सभा मंच पर केवल चार लोगों को जगह दी गयी थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलगातार 5वें दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर
    Next Article घरेलू शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स-निफ्टी बढ़त के साथ खुले
    azad sipahi

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी

      June 8, 2025

      भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version