Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»भाजपा झारखंड में अराजकता और लोगों के बीच भ्रम फैलाने का काम कर रही है : झामुमो
    Breaking News

    भाजपा झारखंड में अराजकता और लोगों के बीच भ्रम फैलाने का काम कर रही है : झामुमो

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 31, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने कहा है कि राजनैतिक और मानसिक रूप से परास्त भाजपा अब राज्य में अराजकता और लोगों के बीच धर्म फैलाने का काम कर रही है।
    झामुमो महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने सोमवार को कहा कि इंजीनियरिंग तथा मेडिकल परीक्षा प्रवेश के लिए नेशनल टेस्ट एजेंसी द्वारा जेईई और नीट की परीक्षाएं आयोजित करने का जो निर्णय लिया गया है,  उसका लगभग 80 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने अपनी आपत्ति दर्ज करते हुए कहा है कि अभी प्रवेश परीक्षा टाला जाना चाहिए। देश के कई राज्यों में मसलन दक्षिणी भाग से लेकर उत्तर तक, पश्चिम से लेकर पूर्वोत्तर भारत तक अभी भयावह बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। देश में अंतरराज्यीय रेल सेवा और सार्वजनिक परिवहन सेवाएं भी बंद हैं। इन परीक्षाओं में विदेश में रहने वाले 3000 परीक्षार्थी भी परीक्षा देने में असमर्थ हैं। केंद्र सरकार द्वारा केवल अपने जिद के कारण यह परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। भट्टाचार्य ने कहा कि इन परीक्षाओं का आयोजन मई माह में होने वाला था, उस वक्त दो बार इन परीक्षाओं को डाला गया और आज जब प्रतिदिन लगभग 80 हजार संक्रमित मिल रहे हैं उस वक्त यह प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश सहित राज्य के लोगों के बीच भ्रम फैलाने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी कर रही है एवं झूठे और आधारहीन बातों का प्रचार कर रही है। परीक्षा केंद्रों के बाहर अराजकता फैलाने के उद्देश्य से जमावड़ा लगाने का निर्णय ले रही है। यह सरकार आपत्तिजनक ही नहीं वरण अपराध भी है। उन्होंने कहा कि राज्य में हेमंत सोरेन की सरकार सक्षम है कि वह किसी भी विपरीत परिस्थिति में राज्य के लिए हर तरह की व्यवस्था कायम करने को सक्षम है तथा प्रतिबद्ध भी है। भाजपा अपने मंशा से बाज आए और राज्य में किसी भी प्रकार की अराजकता फैलाने का काम न करे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदीपक प्रकाश ने प्रणब मुखर्जी के निधन पर शोक व्यक्त किया
    Next Article कोरोना मरीजों का रिकॉर्ड टूटा, कोडरमा मिले 203 नए संक्रमित
    azad sipahi

      Related Posts

      शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो

      May 21, 2025

      शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई

      May 21, 2025

      यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर दी बधाई
      • शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो
      • शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई
      • यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा
      • मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version