Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»रोजगार सृजन और कौशल विकास के मुद्दे पर जीओएम से मिला बीएमएस का प्रतिनिधिमंडल
    ताजा खबरें

    रोजगार सृजन और कौशल विकास के मुद्दे पर जीओएम से मिला बीएमएस का प्रतिनिधिमंडल

    sonu kumarBy sonu kumarAugust 8, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) ने रोजगार सृजन एवं कौशल विकास से संबंधित केंद्रीय मंत्रियों के समूह (जीओएम) के समक्ष कृषि, बागवानी एवं मत्स्य पालन समेत परम्परागत क्षेत्र में रोजगार सृजन का मुद्दा उठाया है। बीएमएस ने कहा है कि परम्परागत क्षेत्र में रोजगार सृजन के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने के साथ ही इनके संरक्षण पर भी ध्यान देना होगा।

    केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत की अध्यक्षता में गठित जीओएम में गहलोत समेत 8 मंत्री शामिल हैं। इस समूह की गुरुवार और शुक्रवार को लगातार दो दिन बैठक हुई। इस दौरान बीएमएस के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बी. सुरेन्द्रन और क्षेत्रीय संगठन मंत्री पवन कुमार के नेतृत्व में संगठन का प्रतिनिधिमंडल जीओएम से मिला था। इस दौरान बीएमएस प्रतिनिधिमंडल ने कृषि, मत्स्य पालन, बागवानी, हथकरघा एवं बीड़ी उद्योग समेत परम्परागत क्षेत्रों में रोजगार सृजन और कामगारों के कौशल विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की।
    बीएमएस के क्षेत्रीय संगठन मंत्री पवन कुमार ने शनिवार को हिन्दुस्थान समाचार के साथ बातचीत में बताया कि जीओएम के साथ हमारी बातचीत सकारात्मक रही। उन्होंने बताया कि जीओएम ने हमारी बातों को ध्यान से सुना और हमारे द्वारा उठाए गए मुद्दों को समझने के लिए कई प्रश्न भी पूछे। प्रश्न पूछने का सीधा सा अर्थ है कि हमारे द्वारा उठाए गए बिंदुओं को सामने वाला गंभीरता से ले रहा है।
    पवन कुमार ने कहा कि नाई, धोबी, दर्जी, कुम्हार और बढ़ई; जैसे कामगारों के कार्य ऐसे हैं जो परम्परागत रोजगार माने जाते हैं। सरकार यदि इन कामगारों के कौशल विकास पर ध्यान दे तो इनकी स्थिति और सुदृढ़ हो सकती है। ये लोग स्थानीय स्तर पर अन्य लोगों को भी रोजगार मुहैया करा सकते हैं।
    उल्लेखनीय है कि लॉकडाउन की वजह से अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ा है। एक रिपोर्ट्स के मुताबिक सबसे ज्यादा असर मैन्युफैक्चरिंग, टूरिज्म, कंस्ट्रक्शन, ट्रेड, हॉस्पिटैलिटी, ऑटो और एमएसएमई सेक्टर के कारोबार में लगे लोगों पर पड़ा है। परम्परागत क्षेत्र के कामगारों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। इस सेक्टर के पुनरुद्धार और रोजगार सृजन के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने जीओएम का गठन किया है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरिया चक्रवर्ती की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 11 को सुनवाई
    Next Article कैलिफोर्निया में लगे सुशांत को इंसाफ दिलाने के पोस्टर, बहन ने तस्वीर शेयर कर कही ये बात
    sonu kumar

      Related Posts

      प्रशासनिक लापरवाही के कारण हुआ बेंगलुरु हादसा

      June 6, 2025

      हॉकी कोच प्रतिमा बरवा का निधन

      May 31, 2025

      पाकिस्तान ने घबराकर हमें फोन किया… भारत ने ट्रंप के कश्मीर मध्यस्थता के बयान को किया खारिज

      May 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • फ्लाईओवर का नामकरण मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग
      • पूर्व पार्षद सलाउद्दीन को हाई कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
      • झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 20 को
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ प्रशिक्षु अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट
      • हिमाचल के लिए केंद्र से 2006 करोड़ रुपये की मंजूरी, जेपी नड्डा ने जताया आभार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version