Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»सीबीआई ने पहले दिन ही दस घंटे ली मुंबई पुलिस की क्लास
    ताजा खबरें

    सीबीआई ने पहले दिन ही दस घंटे ली मुंबई पुलिस की क्लास

    sonu kumarBy sonu kumarAugust 22, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत प्रकरण में शुक्रवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई ) की दो टीमों ने जांच के पहले दिन अलग-अलग जगहों पर अपना काम शुरू किया। एक टीम ने पुलिस महकमे के जांच अधिकारियों से बात की तो दूसरी टीम ने सुशांत के घर पर खाना बनाने वाले कुक नीरज से पूछताछ की। तकरीबन दस घंटे तक बांद्रा पुलिस स्टेशन में मुंबई पुलिस की क्लास ली। इस दौरान सीबीआई ने मुंबई पुलिस के डीसीपी अभिषेख त्र्यंबके से भी पूछताछ की।
    सीबीआई की दूसरी टीम ने सुशांत सिंह के कुक नीरज सिंह से मैराथन पूछताछ में घटना वाले दिन के बारे गहन जानकारियां हासिल की हैं। उसने सुशांत के कमरे का ताला तुड़वाने वाले को बुलाने से लेकर कमरे के सीन के बारे में जानकारी दी है। सीबीआई ने नीरज से यह भी जानना चाहा कि जब सुशांत के कमरे का दरवाजा खोला गया तो नीरज ने क्या कुछ देखा और उस दौरान और कौन-कौन घर में मौजूद था? सीबीआई यह जानना चाहती थी कि उस दिन का पूरा घटनाक्रम क्या रहा है और शुरुआती तौर पर जब उन लोगों ने सुशांत के मृत शरीर को देखा तो कमरे में क्या हालात थे?
    सीबीआई ने इस दौरान नीरज से यह जानना चाहा कि आखिर 14 जून यानी जिस दिन सुशांत की मौत हुई है उससे कुछ वक्त पहले से सुशांत का बर्ताव कैसा था? क्या बर्ताव पहले के मुकाबले कुछ बदला हुआ था और क्या कुछ उन्होंने नीरज के साथ साझा किया और नीरज ने क्या कुछ उस दौरान समझा। इतना ही नहीं रिया चक्रवर्ती के रोल को लेकर भी जांच एजेंसी सीबीआई ने नीरज से पूछताछ की। सीबीआई की टीम शनिवार को इस मामले में सुशांत के दूसरे कुक के साथ अन्य नौकरों से भी पूछताछ करने वाली है। साथ ही सीबीआई ने सुशांत के मित्र महेश शेट्टी को भी पूछताछ के लिए बुलाया है।
    सूत्रों के अनुसार सीबीआई अपनी शुरुआती जांच ने 8 जून को मालाड में दिशा सालियन के मौत के मामले पर फोकस कर रही है। दिशा सालियन सुशांत की मैनेजर थीं और उनकी लाश 8 जून को उनके मालाड स्थित निवास के नीचे पाई गई थी। मालवणी पुलिस ने इस मामले को भी आत्महत्या बताया है। इसी प्रकार सीबीआई की टीम ने शुक्रवार को बांद्रा पुलिस स्टेशन में इस मामले की जांच करने वाले पुलिस अधिकारियों से बात की है। दूसरी टीम ने उन पुलिस अधिकारियों के पूछताछ की जो घटना के बाद अभिनेता के घऱ सबसे पहले पहुंचे थे। उन जांच अधिकारियों से भी सीबीआई ने यही जानना चाहा कि आखिर जब वह घटनास्थल पर पहुंचे तो उन्होंने क्या देखा और उन्होंने पंचनामा क्या कुछ देखकर किया? इसके साथ ही उन्होंने अपनी शुरुआती जांच किस आधार पर आगे बढ़ाई। बांद्रा पुलिस ने सुशांत मामले में 56 लोगों का स्टेटमेंट रिकार्ड किया है। सीबीआई ने सुशांत से जुड़ी हुई हर चीज को अपने कब्जे में लिया है।
    सीबीआई उन 56 लोगों से भी पूछताछ कर सकती है जिनसे मुंबई पुलिस पूछताछ कर चुकी है। सीबीआई इस मामले में सुशांत के बांद्रा स्थित निवास पर जाकर वहां क्राइम सीन भी रिक्रिएट करने वाली है। सीबीआई ने पहले दिन जिस तरीके से अपनी पूछताछ आगे बढ़ाई है तो उसका मकसद ये है कि सीबीआई जब सुशांत के घर पहुंचकर घटनाक्रम को पूरा रीक्रिएट करेगी तो उसमें इन सारे बयानों में सामने आई जानकारी काफी महत्वपूर्ण होगी और उस रिक्रिएशन के बाद सीबीआई अपनी जांच को एक नए सिरे से आगे बढ़ा सकती है। इसके बाद सीबीआई रिया चक्रवर्ती व उनके परिवार से अकेले में पूछताछ के बाद सभी को आमने-सामने बिठाकर भी पूछताछ कर सकती है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी गणेश चतुर्थी की बधाई
    Next Article देश में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों का प्रतिशत बढ़कर हुआ 74.69
    sonu kumar

      Related Posts

      बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल

      June 10, 2025

      बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार

      June 10, 2025

      ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग
      • एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी
      • शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का
      • रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना
      • अपील खारिज, हाई कोर्ट ने जेपीएससी पर लगाया एक लाख का जुर्माना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version