Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी गणेश चतुर्थी की बधाई
    देश

    राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी गणेश चतुर्थी की बधाई

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 22, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित तमाम नेताओं ने शनिवार को देशवासियों को गणेश चतुर्थी की बधाई दी।

    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हिंदी और अंग्रेजी के साथ मराठी में गणेश चतुर्थी की बधाई दी। उन्होंने अपने ट्वीट संदेश में कहा, गणपति बाप्पा मोरया! ‘गणेश चतुर्थी’ के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह पर्व भारत के लोगों के अदम्य उत्साह, उमंग और उल्लास का प्रतीक है।उन्होंने कहा, मेरी कामना है कि विघ्नहर्ता श्री गणेशजी की कृपा से कोविड-19 की महामारी समाप्त हो तथा सभी देशवासी सुखी और निरोगी जीवन जिएं। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ‘गणेश चतुर्थी’ की बधाई देते हुए देशवासियों को कोरोना संक्रमण के मद्देनजर त्योहार घर पर ही मनाने की सलाह दी।
    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, आप सभी को गणेश चतुर्थी की बहुत-बहुत बधाई। गणपति बाप्पा मोरया! गणेश चतुर्थी के शुभ पर्व पर बधाई। भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद हमेशा हम पर बना रहे। हर तरफ खुशी और समृद्धि की कामना करते हैं।
    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, मंगलकर्ता-विघ्नहर्ता के आशीष की आज पूरे देश को आवश्यकता है। आप सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएँ।
    केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, बसमस्त देशवासियों को श्री गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं। गणपति बाप्पा मोरया ।
    रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को मेरी शुभकामनाएं। विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश आप सभी के जीवन को हर्षोल्लास और खुशियों से पूर्ण करें, तथा देश और समाज की सेवा के लिये सभी को अधिक शक्ति और सामर्थ्य प्रदान करें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिल्ली में पकड़ा गया आईएस का संदिग्ध आतंकी
    Next Article सीबीआई ने पहले दिन ही दस घंटे ली मुंबई पुलिस की क्लास
    azad sipahi

      Related Posts

      मोदी सरकार ने प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को लोकतांत्रिक बनाया: अमित शाह

      June 12, 2025

      बांग्लादेश में रबींद्र नाथ टैगोर के पैतृक घर पर तोड़फोड़, भाजपा ने की घटना की निंदा

      June 12, 2025

      ईडी का 2,700 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली, राजस्थान, गुजरात में छापा

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मोदी सरकार ने प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को लोकतांत्रिक बनाया: अमित शाह
      • बांग्लादेश में रबींद्र नाथ टैगोर के पैतृक घर पर तोड़फोड़, भाजपा ने की घटना की निंदा
      • ईडी का 2,700 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली, राजस्थान, गुजरात में छापा
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 7,154 हुई, बीते 24 घंटे में तीन मौत
      • दिल्ली भाजपा के नेताओं के साथ पीएम मोदी की साढ़े 3 घंटे चली बैठक, 100 दिनों के रिपोर्ट कार्ड, विकास के एजेंडे पर हुई चर्चा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version