Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»भारत में 40 वर्षों में पहली बार ऐसी मंदी, असंगठित अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर रही सरकार : राहुल गांधी
    ताजा खबरें

    भारत में 40 वर्षों में पहली बार ऐसी मंदी, असंगठित अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर रही सरकार : राहुल गांधी

    sonu kumarBy sonu kumarAugust 31, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

     देश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने वीडियो जारी कर कहा कि देश के आर्थिक हालात 40 वर्षों में पहली बार भारी मंदी में हैं। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार असंगठित अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर लोगों को गुलाम बनाने की साजिश रच रही है। ऐसे में असंगठित क्षेत्र पर हो रहे हमले के खिलाफ देश को संगठित होकर लड़ना होगा।

    ‘अर्थव्यवस्था की बात’ शीर्षक से जारी वीडियो में राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि वर्ष 2008 में जबरदस्त आर्थिक तूफान आया, जिसका असर पूरी दुनिया पर हुआ। अमेरिका, जापान, चीन आदि में कंपनियां घाटे की वजह से बंद हो रही थीं। यूरोप के बैंक गिरते जा रहे थे लेकिन उस वक्त हिंदुस्तान पर कुछ असर नहीं हुआ था। तब तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इसका जवाब दिया था।

    राहुल ने बताया कि मनमोहन सिंह ने उनसे कहा था कि “अगर देश की अर्थव्यवस्था को समझना है तो यह जानना होगा कि हिंदुस्तान में दो अर्थव्यवस्था है। पहली असंगठित अर्थव्यवस्था और दूसरी संगठित अर्थव्यवस्था। संगठित में बड़ी-बड़ी कंपनियों के नाम आते हैं। जबकि असंगठित व्यवस्था में किसान, मजदूर, छोटे दुकानदार, मध्यम स्तर की कंपनियां शामिल हैं। जब तक देश का असंगठित सिस्टम मजबूत है तब तक हिंदुस्तान को कोई भी आर्थिक तूफान छू नहीं सकता।”

    अपने इस वीडियो श्रृंखला में राहुल ने असंगठित क्षेत्र पर हो रहे लगातार हमलों के लिए भी भाजपा सरकार को दोषी बताया। उन्होंने कहा कि सरकार ने पिछले छह सालों में नोटबंदी, जीएसटी और लॉकडाउन के जरिए गरीब, मध्यम वर्गीय परिवार की जीवन को पूरी तरह बदल दिया है। सरकार की इन तीन योजनाओं ने अनौपचारिक क्षेत्र को पूरी बर्बात कर दिया है। उन्होंने देशवासियों का आह्वान करते हुए कहा कि असंगठित क्षेत्र पर हमला कर लोगों को गुलाम बनाने की कोशिश हो रही है। इसीलिए जरूरी है कि देश असंगठित क्षेत्र पर हो रहे आक्रमण को पहचाने और संगठित हो इसके खिलाफ लड़ाई लड़े।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशाह हुए स्वस्थ, एम्स से मिली छुट्टी
    Next Article चीनी सैनिकों से पूर्वी लद्दाख में फिर झड़प, भारत ने जारी किया बयान
    sonu kumar

      Related Posts

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      प्रशासनिक लापरवाही के कारण हुआ बेंगलुरु हादसा

      June 6, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version