Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»सीएम ने 616 करोड़ की लागत से बने छह बिजली ग्रिडों और ट्रांसमिशन लाइन का उद्घाटन किया
    Breaking News

    सीएम ने 616 करोड़ की लागत से बने छह बिजली ग्रिडों और ट्रांसमिशन लाइन का उद्घाटन किया

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 18, 2020No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। बिजली आज मानव जीवन के लिए अनिवार्य आवश्यकता बन गयी है। इसकी महत्ता इतनी अधिक है कि इसके बिना विकास योजनाओं की परिकल्पना ही बेमानी है। कोरोना संकट में छह बिजली परियोजनाओं का पूरा होना सरकार की बड़ी उपलब्धि है। प्रोजेक्ट भवन सभागार में मंगलवार को छह ग्रिड सब स्टेशन तथा संचरण लाइन का आॅनलाइन उद्घाटन करते हुए यह बातें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहीं। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति की दिशा में आज झारखंड ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। राज्य के विकास में यह मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट काल में बिजली की छह परियोजनाओं को पूरा कर पाना एक चुनौती थी लेकिन सरकार ने अपनी दृढ संकल्पशीलता से इसे संभव कर दिखाया। इन परियोजनाओं के शुरू होने से बिजली के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बदलाव होंगे और दूसरों पर बिजली के लिए निर्भरता कम होगी। इन परियोजनाओं के शुरू होने से हम उद्योग-धंधों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में बिजली की आपूर्ति करने में सक्षम होंगे।
    गांव-गांव तक बिजली पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

    सीएम ने कहा कि हमारी सरकार गांव-गांव तक बिजली पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य में हरेक घर बिजली से रोशन हो, इसी संकल्प के साथ बिजली परियोजनाओं के काम की गति तेज की गयी है। इन छह बिजली परियोजनाओं के शुरू होने से निर्बाध बिजली आपूर्ति की दिशा में सरकार ने कदम बढ़ाया है। गढ़वा में जहां बिजली आपूर्ति के लिए हमें दूसरे राज्यों पर निर्भर रहना होता था, अब भागोडीह ग्रिड और संचरण लाइन के शुरू होने से इससे निजात मिल गयी है। वहीं, जसीडीह ग्रिड सब स्टेशन शुरू होने से देवघर में निर्बाध बिजली आपूर्ति हो सकेगी। यहां एम्स और एयरपोर्ट का निर्माण हो रहा है। इससे देवघर में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

    गिरिडीह में बिजली आपूर्ति के लिए डीवीसी पर निर्भरता खत्म
    उन्होंने कहा कि गिरिडीह, जमुआ और सरिया में ग्रिड सब स्टेशन तथा संबद्ध संचरण लाइन के चालू होने से गिरिडीह की बिजली आपूर्ति के लिए डीवीसी पर निर्भरता खत्म हो जायेगी। डीवीसी उद्योग-धंधों को तो बिजली देने में आगे रहता है, पर ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति के लिए अलग रवैया अपनाता है। यहां डीवीसी प्रति यूनिट पांच रुपये में बिजली देता था। अब यह दर कम होकर तीन रुपये प्रति यूनिट आयेगी।

    आपदाओं से निपटने में सक्षम है सरकार
    मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संकट न सिर्फ झारखंड, बल्कि पूरे विश्व के लिए चुनौती बना हुआ है, लेकिन इस आपदा से निपटने में हम सक्षम हैं। सरकार को राज्य के सवा तीन करोड़ लोगों की चिंता है। हर घटना पर हमारी नजर है। राज्य में कोरोना की जांच में तेजी लायी गयी है और स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा है। कोरोना महामारी तथा लॉकडाउन के दौरान सरकार ने मुफ्त अनाज बांटने के साथ भोजन भी बड़े पैमाने पर बांटा। इसी का नतीजा है कि राज्य में भूख से एक भी मौत नहीं हुई। कोरोना के राज्य में बढ़ रहे मामलों से निपटना एक चुनौती जरूर है, पर सरकार इससे हतोत्साहित नहीं है। लोगों की जान बचाने और भूख से किसी की मौत न हो, इसके लिए सरकार ने राज्य में पुख्ता इंतजाम किये हैं। अब हमें कोरोना से जंग भी लड़नी है और व्यवस्था भी चलानी है।
    ये रहे उपस्थित

    इस मौके पर मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, चंपई सोरेन, आलमगीर आलम, सत्यानंद भोक्ता, बादल पत्रलेख, विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, सरफराज अहमद, रांची नगर निगम की मेयर आशा लकड़ा, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, अपर मुख्य सचिव सह झारखंड ऊर्जा वितरण निगम लिमिटेड के सीमएडी एल खियांग्ते, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, झारखंड ऊर्जा वितरण निगम लिमिटेड के एमडी केके वर्मा तथा अन्य उपस्थित थे।

    • इन परियोजनाओं का हुआ आॅनलाइन उद्घाटन
    • 220/132 केवी ग्रिड सब स्टेशन भागोडीह (गढ़वा) और 220 केवी डाल्टनगंज-गढ़वा संचरण लाइन
    • 220/132/33 केवी ग्रिड सब स्टेशन, जसीडीह और 220 केवी दुमका-जसीडीह संचरण लाइन
    • 220/132/33 केवी ग्रिड सब स्टेशन, गिरिडीह और 220 केवी जसीडीह-गिरिडीह संचरण लाइन
    • 220 केवी दुमका-गोड्डा संचरण लाइन
    • 132/33 केवी ग्रिड सब स्टेशन जमुआ-गिरीडीह तथा 132 केवी गिरिडीह-जमुआ संचरण लाइन
    • 132/33 केवी ग्रिड सब स्टेशन सरिया और 132 केवी गिरिडीह-सरिया संचरण लाइन
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबेरूत धमाकाः लेबनान का कस्टम चीफ गिरफ्तार
    Next Article कैबिनेट का निर्णय : खुदरा शराब दुकानों की एक्साइज ड्यूटी 22 मार्च से लॉकडाउन तक माफ
    azad sipahi

      Related Posts

      Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान

      June 13, 2025

      रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना

      June 13, 2025

      अपील खारिज, हाई कोर्ट ने जेपीएससी पर लगाया एक लाख का जुर्माना

      June 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान
      • एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग
      • एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी
      • शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का
      • रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version