Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»सोनिया गांधी के साथ मुख्यमंत्रियों की बैठक में उद्धव ठाकरे बोले, पहले हमें तय करना चाहिए कि डरना है कि लड़ना है
    Breaking News

    सोनिया गांधी के साथ मुख्यमंत्रियों की बैठक में उद्धव ठाकरे बोले, पहले हमें तय करना चाहिए कि डरना है कि लड़ना है

    sonu kumarBy sonu kumarAugust 26, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ आज कांग्रेस शासित मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक हुई। इसके अलावा इस मीटिंग में गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे। जिसमें ममता बनर्जी, हेमंत सोरेन और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी मौजूद रहे।

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सोनिया गांधी ने इस मीटिंग में जीएसटी और नीट एग्जाम का मुद्दा उठाया है। वहीं इस मीटिंग के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि हमें पहले से ही तय करना होगा कि हमें डरना है या लड़ना है।

    वहीं दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर बंटवारे का आरोप लगाया और इसके साथ ही कहा कि नीट और जेईई एग्जाम को फिलहाल के लिए डाल देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब केंद्र सरकार ही आग्रह नहीं कर रही है तो ऐसे में सभी राज्यों के मुख्यमंत्री को आगे आना चाहिए और सुप्रीम कोर्ट से अपील करनी चाहिए कि फिलहाल के लिए जेईई और नीट के एग्जाम को डाल देना चाहिए।

    वहीं दूसरी तरफ ठाणे में आयोजित की जा रही समीक्षा बैठक में बोलते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लॉक डाउन को हटाने के बारे में अनिश्चितता जताई और कहा कि महामारी से निपटने में लापरवाही के गंभीर परिणाम होंगे। उन्होंने कहा कि कई देशों ने पूरी तरह से अर्थव्यवस्था को खोलने के बाद कोरोनोवायरस की दूसरी लहर का अनुभव किया है।

    इसलिए जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लिया जाना चाहिए। पिछले 3 महीनों से महाराष्ट्र सरकार राज्य के नागरिकों को मिशन स्टार्ट अगेन के तहत कुछ लॉकडाउन मानदंडों में छूट देकर कई रियायतें दे रही है।

    हालांकि, इस बयान के साथ मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने संकेत दिया है कि यात्रा और सार्वजनिक परिवहन के संबंध में राज्य में लॉकडाउन प्रतिबंध 1 सितंबर के बाद भी लागू रहेगा। इसके अलावा ठाकरे ने कहा कि राज्य सरकार लॉकडाउन काम करने में जल्दबाजी नहीं करेगी। सीएम ने कुछ प्रतिबंधों की आवश्यकता बताते हुए कहा कि जब तक सरकार पूरी तरह से आश्वस्त नहीं हो जाती, कुछ नियमों का पालन करना होगा

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत बनेगा दुनिया के लिए फूड बास्केट, निर्यात दोगुना बढ़ाकर 60 अरब डॉलर करने का लक्ष्य
    Next Article जीएसटी भुगतान में देरी: एक सितंबर से लगेगा कुल कर देनदारी पर ब्याज
    sonu kumar

      Related Posts

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      प्रशासनिक लापरवाही के कारण हुआ बेंगलुरु हादसा

      June 6, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version