Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»बगैर हथियार कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रही झारखंड पुलिस
    ताजा खबरें

    बगैर हथियार कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रही झारखंड पुलिस

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskAugust 7, 2020Updated:August 7, 2020No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    साढ़े चार महीने से चल रही कोरोना के खिलाफ लड़ाई ने झारखंड को बुरी तरह प्रभावित किया है। इसके बावजूद जनजीवन चल रहा है और कुछ योद्धाओं के कारण कोरोना के खिलाफ लड़ाई में झारखंड को अब तक यदि जीत हासिल नहीं हुई है, तो वह हार भी नहीं रहा है। यह बहुत बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि बिना किसी विश्वस्तरीय स्वास्थ्य मशीनरी के झारखंड कोरोना महामारी के खिलाफ जंग लड़ रहा है। कोरोना के खिलाफ जारी इस लड़ाई में डॉक्टर और नर्सों के साथ जिन योद्धाओं का सबसे ज्यादा योगदान है, वे हैं झारखंड के जवान, जो बगैर आराम किये, बगैर सुरक्षा उपकरणों के दिन-रात कोरोना रूपी दुश्मन से लड़ रहे हैं। इस लड़ाई में 22 मार्च के बाद से अब तक डेढ़ हजार से अधिक पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। यह संक्रमण उन्हें आम लोगों की सुरक्षा और विभिन्न मामलों के आरोपियों को पकड़ने के क्रम में हुआ है। पुलिसकर्मियों में कोरोना का संक्रमण इसलिए बढ़ रहा है, क्योंकि इनके पास पीपीइ किट नहीं हैं। उन्हें अपनी स्वास्थ्य की सुरक्षा करने के लिए दूसरे संसाधन भी नहीं दिये गये हैं। चिकित्सा सुविधा तो दूर, पुलिसकर्मियों को बिना किसी अवकाश के लगातार ड्यूटी करनी पड़ रही है। इसका सीधा असर कहीं न कही विधि-व्यवस्था पर भी पड़ने का खतरा है, आज नहीं तो कल पुलिसकर्मियों का मनोबल भी कमजोर हो सकता है। झारखंड के पुलिसकर्मियों की तकलीफों और कोरोना संक्रमण के कारण उनके लिए पैदा हुए खतरों को रेखांकित करती आजाद सिपाही ब्यूरो की खास रिपोर्ट।

    पुलिस, यानी पुरुषार्थी, लिप्सा रहित और सहयोगी। यही है झारखंड पुलिस की परिभाषा। लेकिन इस परिभाषा के उलट पुलिस के बारे में कुछ लोगों के बीच एक और किस्म की छवि उभरती है, जो खाकी वर्दीवालों को कटघरे में खड़ा करती है। इसलिए कुछ वर्दी वालों को ‘मेन इन यूनिफॉर्म’ कहा जाता है और अलग नजरिये से देखा जाता है। लेकिन कोरोना संकट और डीजीपी एमवी राव के कुशल नेतृत्व ने झारखंड पुलिस की छवि को पूरी तरह बदल दिया है और वह सबसे बड़े वारियर्स के रूप में लोगों के दिलोदिमाग में जगह बना चुकी है।। मार्च के आखिरी सप्ताह में जब कोरोना का संकट शुरू हुआ था, तब से लेकर आज तक यही एक तबका है, जो बिना किसी अवकाश और सुविधा के सड़कों पर तैनात है। बावजूद इसके प्रचंड गर्मी और मानसून की बारिशों में भी इन खाकी वर्दी वालों की तरफ किसी का ध्यान नहीं है।
    दो दिन पहले झारखंड पुलिस मुख्यालय ने एक आंकड़ा जारी किया, जो डरानेवाला है। इसमें कहा गया है कि तीन अगस्त तक झारखंड में कुल 1616 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हो चुके थे। इनमें से 404 ठीक हो चुके हैं, जबकि 1212 अब भी इलाजरत हैं। संक्रमित पुलिसकर्मियों में एक एएसपी, 10 डीएसपी, 17 इंस्पेक्टर, 135 एसआइ, 178 एएसआइ, 176 हवलदार, 982 जवान और चालक शामिल हैं। इनके अलावा दो लिपिक, 54 चतुर्थवर्गीय कर्मचारी और 56 गृहरक्षक भी संक्रमित हैं। अब कोई भी आसानी से यह अनुमान लगा सकता है कि अब तक कोरोना संक्रमण से बचे पुलिसकर्मियों की मन:स्थिति क्या होगी।
    पुलिसकर्मी किन परिस्थितियों में ड्यूटी कर रहे हैं, यह किसी से छिपा नहीं है। मूलभूत आवश्यक सुविधाएं भी उन्हें उपलब्ध नहीं हो रही हैं। पुलिस बल को बिना किसी बचाव उपकरणों के अंजान लोगों के पास जाना पड़ता है। किसी आरोपी को पकड़ते समय हमेशा संक्रमित होने का खतरा रहता है। सड़कों के किनारे, चौक-चौराहों पर या घनी बस्तियों में भी पुलिस कर्मियों को जाना पड़ता है। इतना ही नहीं, कोरोना संकट के लिए जारी गाइडलाइन का पालन कराने की जिम्मेवारी भी पुलिस की ही होती है। वाहन चेकिंग से लेकर थानों में शिकायत दर्ज कराने तक और मामले की जांच से लेकर आरोपी की गिरफ्तारी तक का काम पुलिस को करना पड़ रहा है। इसके बाद वीवीआइपी सुरक्षा अलग है। इतनी सारी जिम्मेवारियों को निभाने के क्रम में पुलिसकर्मी संक्रमित होकर बीमार पड़ रहे हैं।
    25 मार्च को जब लॉकडाउन शुरू हुआ था, उस समय किसी को यह अंदाजा भी नहीं था कि यह लड़ाई इतनी लंबी खिंचनेवाली है। अब तक इस जंग के शुरू हुए साढ़े चार महीने हो चुके हैं, लेकिन एक तबका है, जो दोगुनी क्षमता से लगातार काम कर रहा है और अपना सब कुछ इस जंग को जीतने में झोंक रखा है। यह तबका है पुलिस कर्मियों का। कोरोना वायरस से सबसे पहले भिड़नेवाला पुलिसकर्मी ही होता है। लेकिन यह एक विडंबना है कि हमारा यह योद्धा, जो सबसे पहले मोर्चे पर दुश्मन के सामने आता है, उस पर ही समुचित ध्यान नहीं दिया जा रहा है। झारखंड के संदर्भ में यह बात पूरी तरह सटीक बैठती है। राज्य के पुलिसकर्मियों की वर्तमान स्थिति से इस लड़ाई का कमजोर पक्ष उजागर होता है। सबसे दुखद स्थिति यह है कि पुलिसकर्मी अपनी पीड़ा का इजहार भी नहीं कर सकते हैं। कई पुलिसकर्मियों ने निजी बातचीत में स्वीकार किया कि उन्हें बिना समुचित सुविधा के जंग के मैदान में उतार दिया गया है। उन्हें न पीपीइ किट मुहैया करायी गयी है और न ही संक्रमण से बचने का समुचित प्रशिक्षण दिया गया है। ड्यूटी खत्म होने के बाद उन्हें अपने घर लौटना होता है, जिससे उनके परिजनों को भी खतरा हो गया है।
    यह स्थिति बेहद निराशाजनक है, क्योंकि इन पुलिसकर्मियों के भरोसे ही तो राज्य में कोरोना संकट के दौर में कानून-व्यवस्था बनाये रखने में सफलता मिल रही है। कल्पना कीजिये, यदि पुलिसकर्मी इसी गति से संक्रमित होते रहे, तो फिर पूरे राज्य की स्थिति क्या होगी। इसलिए अब समय आ गया है कि इनकी समस्याओं पर ध्यान दिया जाये। अब सबसे पहले इन पुलिसकर्मियों पर ध्यान देना होगा, अन्यथा स्थिति हाथ से बाहर चली जायेगी। खाकी वर्दी वाले इन योद्धाओं को अतिरिक्त चुस्त-दुरुस्त रखना होगा, ताकि आनेवाली चुनौतियों का वे पूरी ताकत से मुकाबला कर सकें। इनके बचाव के लिए आवश्यक सुरक्षा उपकरण मुहैया कराना होगा। इन्हें दूसरी मानवीय सुविधाएं भी उपलब्ध कराना जरूरी हैं। यदि ऐसा नहीं हुआ, तो कोरोना के खिलाफ जंग में अब तक किये गये सारे प्रयास बेकार हो जायेंगे। समय आ गया है कि इस पर ध्यान दिया जाये, नहीं तो राज्य और समाज में दूसरी समस्या पैदा होने लगेगी, जिससे हम लड़ नहीं सकेंगे। इसलिए सबसे पहले अपने पुलिस बल को निरापद बनाना जरूरी है। बहरहाल, इन पुलिसकर्मियों की हिम्मत, जज्बे और क्षमता को सलाम।

    Jharkhand police fighting a war against Corona without arms
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticlePM मोदी भूल गए देश के 8 करोड़ लोगों को: शशि थरूर
    Next Article 30 लाख रुपये की नकली शराब जब्त
    azad sipahi desk

      Related Posts

      पाकिस्तान ने घबराकर हमें फोन किया… भारत ने ट्रंप के कश्मीर मध्यस्थता के बयान को किया खारिज

      May 15, 2025

      शिक्षा मंत्री के बयान पर बांग्लाभाषी समाज में आक्रोश, किया प्रदर्शन

      May 14, 2025

      एयर इंडिया और इंडिगो की आज कई शहरों के लिए फ्लाइट रद्द

      May 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह अरेस्ट
      • आदिवासी विरोधी सरकार की टीएससी बैठक में जाने का कोई औचित्य नहीं : बाबूलाल मरांडी
      • जेपीएससी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 से
      • नये खेल प्रशिक्षकों की बहाली प्रक्रिया जल्द, प्राथमिक सूची तैयार
      • यूपीए सरकार ने 2014 में सरना धर्म कोड को किया था खारिज : प्रतुल शाह देव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version