आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झारखंड पुलिस के 24 पुलिस अधिकारियों-कर्मियों को पुलिस वीरता पदक, राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक एवं सराहनीय सेवा पदक मिला है। इनमें रांची के सीनियर एसपी सुरेंद्र कुमार झा सहित राज्य के 12 पुलिसकर्मी-पदाधिकारी को पुलिस वीरता पदक मिला है। जबकि, विशेष शाखा के एक हवलदार महेंद्र प्रसाद को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक मिला है। सराहनीय सेवा के लिए 11 पुलिस पदाधिकारियों-कर्मियों का चयन किया गया है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति इन पदाधिकारियों-कर्मियों को सम्मानित करेंगे।

इन्हें मिला पुलिस वीरता पदक
सुरेंद्र कुमार झा (एसएसपी), दीपक कुमार (एएसपी), विभेष तिर्की (सहायक समादेष्टा), हेमंत कुमार चौधरी (सिपाही), अजीत कुमार (सिपाही), संजीव कुमार सिंह (सिपाही), शंभू कुमार सिंह (एसडीपीओ), विमलेश कुमार त्रिपाठी (डीएसपी), जुरेंद्र सोय (हवलदार), शशि रंजन कुमार पांडेय (सिपाही), राजेश कुमार साहू (सिपाही) एवं तासादुक अंसारी (सिपाही)।

इन्हें मिला राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक
महेंद्र प्रसाद (हवलदार, विशेष शाखा, रांची)।
इन्हें मिला सराहनीय सेवा पदक
अशोक कुमार राम (इंस्पेक्टर, विशेष शाखा), हुलास पूर्ति (इंस्पेक्टर, विशेष शाखा), देवकी सांगा (इंस्पेक्टर, विशेष शाखा), पंकज उरांव (दारोगा, झारखंड जगुआर), राजीव रंजन (एएसआइ, पुलिस मुख्यालय), राजेश कुमार (एएसआइ, डीआइजी कार्यालय, चाईबासा), सोमनाथ परेया (एएसआइ, झारखंड जगुआर), बलेश्वर यादव (हवलदार, जैप-10 होटवार, रांची), प्रदुम्न गुप्ता (हवलदार, जैप-10, होटवार रांची), जितेंद्र कुमार सिंह (हवलदार, झारखंड जगुआर) एवं अरुण कुमार सिंह (आरमोरर हवलदार, झारखंड जगुआर)।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version