Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»दुनिया भर की मीडिया ने भूमि पूजन पर रखी नजर
    Top Story

    दुनिया भर की मीडिया ने भूमि पूजन पर रखी नजर

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskAugust 6, 2020Updated:August 6, 2020No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली। अयोध्या में भगवान राम के मंदिर निर्माण की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आधारशिला रखी। कोरोना संकट के बावजूद राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन को लेकर एक दिन पहले से ही पूरे देश में उत्सव का माहौल बन गया था। इस कार्यक्रम पर भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया की नजर बनी रही। दुनिया भर के मीडिया संस्थानों ने इस कार्यक्रम को प्रमुखता से प्रकाशित किया।

    बीबीसी : सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया था मंदिर का रास्ता
    बीबीसी ने राम मंदिर और बाबरी मस्जिद विवाद का उल्लेख करते हुए इस कार्यक्रम को कवर किया। बीबीसी ने लिखा, पीएम मोदी ने मंदिर का भूमि पूजन किया। साल 1992 तक यहां विवादित ढांचा था, जिसे भीड़ ने गिरा दिया था। दोनों समुदाय इस स्थान पर अपना-अपना दावा जताते रहे थे। पिछले साल सुप्रीम कोर्ट ने यहां मंदिर निर्माण के पक्ष में फैसला दिया था। मुसलमानों को मस्जिद के लिए अलग स्थान दिया गया था।

    सीएनएन : कोरोना संकट के बीच हुआ मंदिर का भूमि पूजन
    अमेरिका के प्रमुख मीडिया संगठन सीएनएन ने लिखा कि मोदी ने हिंदुओं के सर्वाधिक पवित्र स्थल पर राम मंदिर का भूमि पूजन किया। सीएनएन ने भी यहां के विवाद का जिक्र किया और लिखा कि यह स्थान कई सालों से हिंदू और मुसलमानों के बीच के विवाद का मूल रहा है। सीएनएन ने भारत में कोरोना की स्थिति का भी जिक्र करते हुए लिखा कि यह कार्यक्रम ऐसे समय पर हुआ, जब भारत में लगातार पांच दिनों से 50 हजार से ज्यादा संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। सीएनएन ने गृह मंत्री अमित शाह और अयोध्या मंदिर के पुजारी के कोरोना से संक्रमित होने की बात भी लिखी।

    द गार्जियन : अयोध्या में तीन महीने पहले ही आ गयी दीवाली
    ब्रिटिश अखबार द गार्जियन ने लिखा कि अयोध्या में तीन महीने पहले ही दीवाली आ गयी है। यहां राम मंदिर की आधारशिला रखी जा रही है, जो कई सालों से भारत के इतिहास का सबसे भावनात्मक और विभाजनकारी मुद्दा रहा है। गार्जियन ने लिखा कि बहुत से हिंदुओं के लिए राम मंदिर बनना गर्व का क्षण है, लेकिन भारत के मुसलमानों में दो प्रकार की भावनाएं हैं। उनको यहां करीब चार सौ साल से खड़ी मस्जिद जाने का दुख है, तो मंदिर निर्माण पर उन्होंने अपनी मूक सहमति भी दे दी है।

    अल जजीरा : भारत की सेक्यूलर विचारधारा से समझौता
    कतर के प्रमुख मीडिया संस्थान अल जजीरा ने इस कार्यक्रम को भारत की सेक्यूलर विचारधारा से समझौता करार दिया। उसने लिखा, भारत में सत्ताधारी हिंदू राष्ट्रवादी भारतीय जनता पार्टी ने 1980 के दशक से मंदिर आंदोलन छेड़ रखा था। 2019 में सुप्रीम कोर्ट ने भी हिंदुओं के हक में फैसला सुनाया और मस्जिद की जगह उन्हें दे दी। अल जजीरा ने लिखा कि यह विडंबना है कि ढांचा विध्वंस मामले की कानूनी सुनवाई पूरी नहीं हुई है और मंदिर की नींव रख दी गयी।

    भारतीय-अमेरिकियों ने राम मंदिर की नींव रखे जाने पर मनाया जश्न
    वाशिंगटन। अयोध्या में ऐतिहासिक राम मंदिर की नींव रखे जाने का अमेरिका में भारतीय-अमेरिकियों ने दीप जलाकर जश्न मनाया। कैपिटल हिल में राम मंदिर की तस्वीरों की एक झांकी भी निकाली गयी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में बुधवार को राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया और मंदिर की आधारशिला रखी। भारत की सर्वोच्च अदालत ने पिछले साल दशकों पुराने मुद्दे का समाधान करते हुए अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर दिया था। अमेरिका में हिंदू समुदाय के विभिन्न समूहों ने समारोह की महत्ता को इंगित करते हुए कई आॅनलाइन कार्यक्रमों का आयोजन किया। वाशिंगटन में विश्व हिंदू परिषद, अमेरिका के सदस्यों ने मंगलवार को एक ट्रक पर झांकी निकाली, जिसमें राम मंदिर की एक डिजिटल तस्वीर थी। इस ट्रक ने कैपिटल हिल में जय श्रीराम के नारों के बीच शहर के चक्कर लगाये। अमेरिका के बाकी हिस्सों में हिंदू समुदाय के लोगों ने घरों में दीप जलाये। कैलिफोर्निया में रहने वाले समुदाय के नेता अजय जैन भुटोरिया ने कहा, सभी भारतीयों, खासकर हिंदू, जैन और भगवान राम की पूजा करने वाले सभी लोगों को अयोध्या में राम मंदिर की नींव रखे जाने के ऐतिहासिक दिन की बधाई। कोरोना वायरस की वजह से सार्वजनिक रूप से इसका जश्न कम ही मनाया गया। लेकिन इस दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में कई आॅनलाइन समारोह आयोजित किये गये। समुदाय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, लोग अपने घरों में पूजा कर, दीप जला कर जश्न मना रहे हैं। कई लोगों के लिए यह दिवाली की तरह होगा। भारतीयों के बीच काफी उत्साह है। इस बीच, कनाडा में ब्रैंपटन शहर के मेयर पैट्रीक ब्राउन ने इस मौके पर हिंदू समुदाय को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पवित्र स्थल पर मंदिर के निर्माण के लिए बधाई। इसे मुमकिन बनाने के लिए किये गये प्रयासों की खातिर श्रीश्री रवि शंकर को बधाई। इस मौके पर देशभर में मंदिरों में विशेष प्रार्थना किये जाने की घोषणा की गयी।

    Media around the world kept an eye on Bhoomi Poojan
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमस्जिद के सवाल पर योगी आदित्यनाथ का जवाब : न बुलाया जायेगा, न जाऊंगा
    Next Article अहमदाबाद के कोविड अस्पताल में लगी आग, 8 मरीजों की मौत
    azad sipahi desk

      Related Posts

      आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी

      July 16, 2026

      अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार

      July 16, 2026

      झारखंड में अनुपस्थित डॉक्टरों पर कार्रवाई की तैयारी, 28 जुलाई तक योगदान नहीं देने पर खत्म होगी सेवा

      July 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी
      • आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी
      • अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार
      • झारखंड में अनुपस्थित डॉक्टरों पर कार्रवाई की तैयारी, 28 जुलाई तक योगदान नहीं देने पर खत्म होगी सेवा
      • श्रावणी मेला 2026: देवघर बाबा मंदिर में वीआईपी कल्चर पर रोक, रविवार और सोमवार को बंद रहेगा शीघ्रदर्शनम
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version