Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता में बाधक है जनसंख्या विस्फोट : गिरिराज सिंह
    ताजा खबरें

    राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता में बाधक है जनसंख्या विस्फोट : गिरिराज सिंह

    sonu kumarBy sonu kumarAugust 19, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विकास में जनसंख्या विस्फोट को सबसे बड़ी बाधा बताते हुए कहा है कि देश के विकास को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून बहुत ही जरूरी है। मंगलवार रात जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के पेज पर लाइव के माध्यम से गिरिराज सिंह ने कहा कि पूरी दुनिया की आबादी का 20 प्रतिशत सिर्फ भारत में है। जबकि जमीन दो प्रतिशत और पानी चार प्रतिशत से कम है, बढ़ती आबादी से प्राकृतिक संसाधन का दोहन हो रहा है। जल स्तर प्रतिवर्ष साढ़े तीन प्रतिशत से अधिक घट रहा है, भारत का 70 प्रतिशत जल प्रदूषित है, मात्र दस प्रतिशत लोगों को शुद्ध जल मिल रहा है, 2030 तक यह मिलना भी मुश्किल हो जाएगा। भारत की बढ़ती आबादी से हर कोई परेशान है, देश के विकास में सबसे बड़े बाधक बने जनसंख्या विस्फोट पर काबू पाने के लिए जनसंख्या समाधान फाउंडेशन जन जागरण कर रहा है, आप-हम सब लोगों को यह करना होगा। प्रधानमंत्री ने पिछले 15 अगस्त को जनसंख्या के बढ़ते दबाव पर चर्चा किया था तो लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। आज चाइना ने मस्जिद में टॉयलेट बनाया तो किसी सेकुलर या राहुल गांधी की जुबान नहीं खुली। म्यांमार में रोहिंग्या का आतंक हुआ तो दिल्ली और मुंबई में जुलूस निकला। लेकिन बंगलुरु मामले पर कांग्रेस और भीम-भीम कहने वालों की जुबान पर ताला लग गया है। यह वोट बैंक की राजनीति भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के ऊपर प्रहार है।

    गिरिराज सिंह ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून बनवाना मेरे जीवन का अंतिम लक्ष्य है। अगर कानून नहीं बना तो यह देश के विकास और सामाजिक समरसता के लिए बाधक है। भारत के अंदर जहां-जहां सनातनी आबादी घटी, वहां सामाजिक संतुलन बिगड़ गया। धार्मिक कट्टरता सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के लिए एक खतरा है, जातिवाद सनातन को कमजोर कर रहा है। हम वसुधैव कुटुंबकम की नीति अपनाते हैं और वे लोग गजवा-ए-हिंद की बात करते हैं। पाकिस्तान गजवा-ए-हिंद के लिए भारत में आतंकवाद भेज रहा है तो जुलूस निकालने वाले लोगों की जुबान बंद है। अफजल गुरु को फांसी देते समय आधी रात को कोर्ट खुलवाया गया। लेकिन दूसरे वर्ग पर अत्याचार होने पर किसी की जुबान नहीं खुलती है।
    गिरिराज सिंह अपील किया है कि कोरोना में घर पर रहें, टेक्नोलॉजी और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जनसंख्या नियंत्रण के प्रति जागरूक करें। नहीं तो स्कूल में जगह नहीं मिलेगी, अस्पताल में इलाज नहीं होगा। 2014 में देश की आबादी 135 करोड़ थी, 2020 में बढ़कर 137 करोड़ हो गया। इसके लिए जब हम बोलते थे तो लोग कहते थे कि बोलता है, लेकिन एकता एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को ऊंचाई पर ले जाने और सामाजिक समरसता के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून के लिए जागरूकता जरूरी है। इसके लिए जन जागरण के माध्यम से संघर्ष करें। भरोसा है कि सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के पुरोधा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसी कार्यकाल में जनसंख्या नियंत्रण कानून बन जाएगा। इसके लिए रोज सोशल मीडिया पर पोस्ट करें की 1947 की आजादी की कमी को पूरा करने के लिए एक और आजादी लानी होगी।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबेंगलुरु : कोरोना संक्रमित पूर्व विधायक सी. गुरुस्वामी का निधन
    Next Article ऐसा अपमान तो पाकिस्तान का कभी नहीं हुआ. क्यों नाराज हैं सऊदी प्रिंस सलमान
    sonu kumar

      Related Posts

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      प्रशासनिक लापरवाही के कारण हुआ बेंगलुरु हादसा

      June 6, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version