Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»65000 पारा शिक्षकों को स्थायी करने की तैयारी
    Jharkhand Top News

    65000 पारा शिक्षकों को स्थायी करने की तैयारी

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskAugust 2, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। हेमंत सोरेन सरकार ने पारा शिक्षकों के मुद्दे को सुलझाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने शनिवार को कहा कि राज्य के 65 हजार पारा शिक्षकों को स्थायी करने का प्रस्ताव तैयार हो गया है। इसे मंगलवार को विधि विभाग को भेजा जायेगा। उन्होंने कहा कि पहले भी यह प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन उसमें कुछ क्वेरी की गयी थी। इस बार जो प्रस्ताव तैयार किया गया है, उसमें सभी क्वेरी का जवाब दे दिया गया है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि स्थायीकरण की नियमावली और दूसरे मुद्दों को भी प्रस्ताव में शामिल किया गया है।

    शिक्षा मंत्री ने किया था वादा
    बता दें कि राज्य के 65 हजार से अधिक पारा शिक्षक लंबे अरसे से स्थायीकरण की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर पारा शिक्षकों ने कई बार राज्यव्यापी आंदोलन भी किया है। एक महीने पहले पारा शिक्षकों के प्रतिनिधियों ने शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के साथ बैठक की थी। इसमें पारा शिक्षक प्रतिनिधियों ने सेवा को स्थायी करने की मांग की थी। शिक्षा मंत्री ने वादा किया था कि पारा शिक्षकों को स्थायी करने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।
    जून-जुलाई का मानदेय इसी माह मिलेगा
    राज्य के पारा शिक्षकों को जून और जुलाई महीने का बकाया मानदेय इसी महीने दिया जायेगा। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से इसके लिए सभी डीइओ से पारा शिक्षकों और मॉडल स्कूल के शिक्षकों से जुड़े आंकड़े पोर्टल पर अपलोड करने को कहा गया है।
    राज्य परियोजना निदेशक शैलेश कुमार चौरसिया ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों से दो अगस्त तक पारा शिक्षकों से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है। इसके बाद भुगतान की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी और इसी महीने भुगतान भी हो जायेगा।
    इस बीच एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के कार्यकारी सदस्य संजय दुबे ने कहा है कि राज्य के सभी विभागों के कर्मचारियों का जुलाई महीने का वेतन जारी करने का निर्देश हो चुका है, लेकिन पारा शिक्षकों का जून माह से ही मानदेय बकाया है। मानदेय नहीं मिलने से पर्व-त्योहार में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। पारा शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री से आग्रह किया है कि शीघ्र मानदेय का भुगतान कर दिया जाये।

    Preparation to make 65000 mercury teachers permanent
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभाजपा के उत्थान में अयोध्या का योगदान
    Next Article गोकशी की सूचना पर आगजनी तोड़फोड़, थाना प्रभारी घायल
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version