राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार को 74वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगे। 

राष्ट्रपति सचिवालय ने गुरुवार को बताया कि राष्ट्रपति का संबोधन ऑल इंडिया रेडियो (एआईआर) के सभी राष्ट्रीय नेटवर्क और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर शाम सात बजे से हिंदी में प्रसारित किया जाएगा। उसके बाद अंग्रेजी संस्करण जारी होगा। 
दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में प्रसारण के बाद दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनलों द्वारा क्षेत्रीय भाषाओं में संबोधन प्रसारित किया जाएगा। एआईआर अपने संबंधित क्षेत्रीय नेटवर्क पर 9:30 बजे क्षेत्रीय भाषा संस्करण प्रसारित करेगा।
 
Share.

Comments are closed.

Exit mobile version