Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, August 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»कोझिकोड विमान हादसा: मथुरा पहुंचा सहायक पायलट अखिलेश का पार्थिव शरीर
    Top Story

    कोझिकोड विमान हादसा: मथुरा पहुंचा सहायक पायलट अखिलेश का पार्थिव शरीर

    sonu kumarBy sonu kumarAugust 9, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    केरल के कोझिकोड में हुई विमान दुर्घटना में मारे गए सहायक पायलट अखिलेश का पार्थिव शरीर रविवार यहां पहुंचा जहां गमगीन माहौल के बीच आकाशवाणी मोक्षधाम पर अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान शासन प्रशासन का कोई भी नुमाइंदा नहीं पहुंचा। परिजन एवं क्षेत्रीय लोगों ने अखिलेश को शहीद का दर्जा एवं उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी दी जाने की मांग की है।
    गौरतलब हो कि अखिलेश शर्मा 2017 में एयर इंडिया एयरलाइंस में भर्ती हुए थे और 2018 में अखिलेश की शादी हुई थी, अखिलेश के परिवार में पिता तुलसीराम और मां, बड़ी बहन मनीषा, दो छोटे भाई भी हैं। ’वंदे भारत मिशन’ के तहत दुबई से यात्रियों को लेकर एयर इंडिया का विमान केरल के कोझीकोड पहुंचा था, उसी समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में दो पायलट सहित 18 लोगों की मौत हो गई।
    33 वर्षीय अखिलेश शर्मा का पार्थिव शरीर रविवार को मथुरा के गोविंद नगर थाना क्षेत्र पोतरा कुंड के पास घर पर पहुंचा, जिसके बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है, को-पायलट अखिलेश शर्मा की अंतिम यात्रा में दर्जनों लोग शामिल हुए।  आकाशवाणी मोक्षधाम ध्रुवघाट पर अंतिम विदाई दी गई। मुखाग्नि छोटे भाई राहुल ने दी। इस दौरान शासन प्रशासन का कोई भी नुमाइंदा नहीं आया।
    अखिलेश के पिता तुलसीराम शर्मा ने परिवार को आर्थिक सहायता और अखिलेश की पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग की है तथा घर पर मौजूद क्षेत्रीय लोगों ने भारत सरकार से मांग की है कि अखिलेश ने अपनी जान की परवाह न करते हुए सैकड़ो जिंदगी बचा दी इसलिए अखिलेश कुमार को शहीद का सम्मान दिया जाना चाहिए। इस दौरान कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. भूदेव की मौजूदगी में स्वास्थ्य टीम गर्भवती पत्नी के स्वास्थ्य पर नजर बनाये हुए है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनए किस्म का आतंकवाद भेज रहा है चीन, भारत सरकार ने जारी किया अलर्ट
    Next Article विश्व आदिवासी दिवस : राहुल ने कहा- हमें प्रकृति से प्रेम और संरक्षण का भाव सीखना होगा
    sonu kumar

      Related Posts

      शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर झारखंड में एक दिवसीय शोक की घोषणा

      August 16, 2025

      अज्ञात युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

      August 16, 2025

      शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर एयरपोर्ट पहुंचा

      August 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड विधानसभा में दिवंगत रामदास सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि
      • शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर झारखंड में एक दिवसीय शोक की घोषणा
      • अज्ञात युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
      • झारखंड के राज्यपाल ने दिवंगत रामदास सोरेन को दी श्रद्धांजलि
      • शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर एयरपोर्ट पहुंचा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version