आजाद सिपाही संवाददाता

मरकच्चो। नवलशाही थाना क्षेत्र की पुरनानगर पंचायत के ग्राम कारीखोखो में शुक्रवार को मनरेगा से निर्मित डोभा में नहाने गयीं तीन लड़कियों की पानी में डूबने से मौत हो गयी। तीनों आपस मे चचेरी बहन थीं, जिनकी पहचान 16 वर्षीय काजल कुमारी पिता महेंद्र यादव, 12 वर्षीय विनीता कुमारी, पिता भुवनेश्वर यादव और 11 वर्षीय पिंकी कुमारी, पिता बालेश्वर यादव के रूप में की गयी। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दिन में तीनों गांव स्थित डोभा में नहाने गयी थीं। डोभा में पानी भरा हुआ था, इसी दौरान एक लड़की पानी में डूबने लगी। अन्य दो बहनें उसे बचाने की कोशिश की पर तैरना नहीं जानने के कारण तीनों ही पानी में डूब गयीं। जब तक गांव वालों को जानकारी हुई और उन्हें डोभा से निकाला गया, उनकी मौत हो चुकी थी। इधर घटना के बाद जहां परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है वहीं गांव में मातम छा गया है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version