Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»बॉलीवुड»बिहार और मुंबई पुलिस की खींचतान में कहां गायब हो गई रिया चक्रवर्ती
    बॉलीवुड

    बिहार और मुंबई पुलिस की खींचतान में कहां गायब हो गई रिया चक्रवर्ती

    sonu kumarBy sonu kumarAugust 4, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस में डेढ़ महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है और अभी भी हर कोई बस इसी सवाल का जवाब ढूंढ रहा है कि आखिर सुशांत ने आत्महत्या की थी या उनकी हत्या हुई थी। वहीं एक्टर सुशांत के निधन के 45 दिन उनकी गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना में एफआईआर दर्ज कराई थी। एफआईआर के बाद पटना पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की और अब तक कई खुलासे कर चुकी है। अब तक पटना पुलिस कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है, जिनमें सुशांत की बहन मीतू सिंह, कुक और डायरेक्टर रोमी जाफरी का नाम शामिल हैं। मगर रिया चक्रवर्ती से अब तक पटना पुलिस की मुलाकात नहीं हो पाई है। पटना पुलिस रिया के घर पर उनसे पूछताछ के लिए भी गई थी, लेकिन रिया या उनका परिवार का कोई भी सदस्य घर पर नहीं मिला।
    वहीं रिया के वकील की तरफ से कहा गया कि रिया मिसिंग नहीं है। साथ ही रिया के वकील की तरफ से ये भी कहा गया है कि बिहार पुलिस ने रिया को कोई समन नहीं भेजा है। हालांकि उनके वकील ने भी उनकी लोकेशन का खुलासा नहीं किया है। रिया चक्रवर्ती को उनके घर पर आखिरी बार 27 जुलाई को देखा गया था। उसी दिन रिया की वकील को भी उनके घर के बाहर स्पॉट किया गया था।
    रिया की वकील कई बैग के साथ उनके घर से बाहर आई थी। माना जा रहा था ये सभी वो सबूत हैं जो रिया ने वकील को खुद को बचाने के लिए दिए हैं। लेकिन इसके बाद से रिया को किसी ने नहीं देखा है। एक्ट्रेस ने हाल ही में एक वीडियो भी रिलीज किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि मीडिया में उनके बारे में बहुत गलत कहा जा रहा है, लेकिन उन्हें न्याय प्रणाली पर यकीन है। ये वीडियो कहां शूट किया गया था ये अभी पता नहीं चल पाया है। कुछ दिन पहले रिया चक्रवर्ती और उनका परिवार देर रात एक नीली कार में बैठकर चला गया था। अब वो कहां गए, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। वहीं इस पूरे मामले में बिहार डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे का कहना है कि रिया उनकी आरोपी है। अगर उन्हें रिया के खिलाफ सबूत मिलते हैं तो वो उन्हें कहीं से भी ढूंढ निकालेंगे।
    हालांकि बिहार पुलिस और मुंबई पुलिस अपनी आपसी खींचतान से ऊपर नहीं उठ पा रही तो ऐसे में यूजर्स का सवाल है कि बिहार पुलिस इस केस में सबूत कैसे जुटाएगी। बता दें, रिया चक्रवर्ती ने सुशांत के पिता की एफआईआर के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दर्ज कराई है, जिस पर सुप्रीम कोर्ट 5 अगस्त को सुनवाई करेगा।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसुशांतः नीतीश ने की CBI जांच की सिफारिश
    Next Article सुशांत: सबूत नष्ट करना चाहती है मुंबई पुलिस?
    sonu kumar

      Related Posts

      नील नितिन मुकेश ने बॉलीवुड के माहौल पर उठाए सवाल

      May 12, 2025

      अभिनेता सुनील शेट्टी ने संघर्ष के दिनों को किया याद

      May 12, 2025

      बॉलीवुड हस्तियाें ने की भारतीय सेना की तारीफ

      May 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सेना के साहस को सलाम करने आदमपुर एयरबेस पहुंचे पीएम मोदी; पाकिस्तान के झूठ का किया पर्दाफाश
      • केंद्रीयमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज छत्तीसगढ़ में ‘मोर आवास मोर अधिकार’ कार्यक्रम में होंगे शामिल
      • एयर इंडिया और इंडिगो की आज कई शहरों के लिए फ्लाइट रद्द
      • इंडिगो ने 13 मई के लिए जारी की यात्रा चेतावनी, जम्मू, अमृतसर, श्रीनगर समेत 6 शहरों की उड़ानें रद्द
      • झारखंड के 1161 सरकारी शिक्षकों को मिला शोकॉज नोटिस
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version