लम्बे समय से चर्चा में बनी हुई तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता की बायोपिक थलाइवी की रिलीज डेट आखिरकार सामने आ ही गई। कंगना रनौत अभिनीत इस फिल्म का बेसब्री से इन्तजार कर रहे थे, लेकिन अब जल्द ही फैंस का यह इन्तजार खत्म होने वाला है। यह फिल्म अगले महीने सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसकी जानकारी खुद कंगना रनौत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर फैंस को दी है। फिल्म ‘थलाइवी’ में कंगना रनौत मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में कंगना रनौत जयललिता का किरदार निभा रही हैं। वहीं फिल्म में एमजीआर के किरदार में साउथ फिल्मों के अभिनेता अरविन्द स्वामी होंगे। इसके अलावा फिल्म में अरविंद स्वामी, प्रकाश राज, भाग्यश्री जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। इस फिल्म में जयललिता के बॉलीवुड सफर से लेकर राजनीतिक सफर तक को दिखाया जाएगा। बीते दिनों इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया था, जिसे दर्शकों और फिल्म समीक्षकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इस फिल्म का नाम तमिल में ‘थलाइवी’ और हिंदी में ‘जया’ रखा गया है। शैलेश आर सिंह और विष्णु वर्धन निर्मित इस फिल्म के निर्देशिक ए. एल विजय हैं। यह फिल्म 10 सितम्बर, 2021 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



