बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी 11 अगस्त को 60 साल के हो जाएंगे। सुनील शेट्टी का जन्म 11 अगस्त, 1961 को मुल्की, मंगलोर में हुआ था। फिल्मों में अपने एक्शन और कॉमेडी से लाखों दिलों को जीतने वाले सुनील शेट्टी को अभिनय में रुचि नहीं थी। वह क्रिकेटर बनना चाहते थे। साल 1992 में आई फिल्म ‘बलवान’ से सुनील शेट्टी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में सुनील शेट्टी के अपोजिट अभिनेत्री दिव्या भारती मुख्य भूमिका में थी। फिल्म में सुनील शेट्टी के एक्शन हीरो वाली छवि और अभिनय को दर्शकों ने काफी पसंद किया और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रहे। पहली ही फिल्म की सफलता ने सुनील शेट्टी को बॉलीवुड में एक्शन हीरो के रूप में स्थापित कर दिया था। सुनील शेट्टी ने हिंदी के अलावा मलयालम, तमिल, तेलुगु, मराठी और अंग्रेजी भाषाओं की कई सफल फिल्मों में काम किया। उन्होंने अभिनेता और विलेन दोनों ही तरह के किरदार में काम किया। उनकी प्रमुख फिल्मों में वक्त हमारा है, दिलवाले, अंत, मोहरा, गोपी किशन, कृष्ण, सपूत, रक्षक, बॉर्डर, हेरा फेरी, धड़कन, मैं हूं ना, वन टू थ्री, थैंक्यू, दरबार आदि शामिल हैं। सुनील शेट्टी फिल्म अभिनेता के अलावा निर्माता, टेलीविजन प्रिजेंटर और एंटरप्रेन्योर हैं। सुनील शेट्टी ने निर्माता के तौर पर भी सफलता हासिल की है। उनके द्वारा निर्मित फिल्मों में खेल नो ऑर्डिनरी गेम, रक्त, भागम भाग, मिशन इस्तांबुल, लूट आदि शामिल हैं। सुनील शेट्टी का मुंबई में रेस्टोरेंट भी है। सुनील शेट्टी की पत्नी का नाम माना शेट्टी है और इस कपल के दो बच्चे आथिया और अहान हैं। सुनील शेट्टी सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं और उनके फैन फोलोइंग लाखो में हैं। वह जल्द ही संजय गुप्ता के साथ फिल्म ‘मुंबई सागा’ और ‘तड़प’ में नजर आएंगे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



