झारखंड के 20 जिले में कोरोना का एक भी मरीज नहीं मिला है। साथ ही राज्य में कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। सोमवार को बताया गया कि कोरोना से 41 लोग स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत सोमवार सुबह तक कोरोना के सिर्फ पांच नए केस मिले हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से दो, बोकारो से एक, जामताड़ा से एक और पश्चिमी सिंहभूम ( चाईबासा ) से एक मरीज मिला है।

राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 347730 गया है। जबकि अबतक टोटल 12777882 सैंपल की जांच की गयी है। राज्य में कोरोना के 117 सक्रिय केस हैं। जबकि राज्य में कोरोना के 342421 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 5132 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 98.47 प्रतिशत है।

दूसरी ओर राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे में कोरोना के दो नए मरीज मिले हैं। सोमवार को बताया गया कि जिले में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 85 है। 20 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अबतक कुल 85542 पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें 83869 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version